Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से बन रहा सिद्धि योग, इन राशि वालों को होगा लाभ… सोचे हुए काम होंगे पूरे

राशिफल: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से बन रहा सिद्धि योग, इन राशि वालों को होगा लाभ… सोचे हुए काम होंगे पूरे
X
By NPG News

रायपुर 24 जुलाई 2020। शुक्रवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से सोचे हुए काम पूरे हो जाते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा होता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि

घर में नये मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापर में आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

वृष राशि
घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा।

मिथुन राशि
आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकता है। लवमेट के रिश्तों में नयापन आयेगा साथ ही उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, लेकिन कामकाज आपको सफलता दिलायेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आपसी सौहार्द में बढ़ोत्तरी होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी।

कर्क राशि
मेहनत के बल पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। किसी खास दोस्त से बात होगी, जिससे आप अपने व्यापार को आगे बढ़ने के लिये सलाह लेंगे। सलाह से आपको फायदा भी होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। जाने-अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। नयी चीजें सीखने में आपकी रूचि रहेगी। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होगा।

कन्या राशि
आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। दोस्तों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे।

तुला राशि
अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन कार्य पूरा हो जायेगा। अपनी भाषा पर कंट्रोल रखे नहीं तो आसपास के लोगों के साथ थोड़ी बहस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में आपको मुनाफा होगा। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि
किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन फायेदेमंद रहने वाला है। आपको परिवार के लोगों से मदद की जरूरत पड़ेगी। आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि
कारोबार में मुनाफा होगा जिससे शाम को आपका मन प्रसन्न रहेगा। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ ईमानदारी की बात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे |

मकर राशि
आपके किसी काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। काम में किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से फायदा होगा।

कुंभ राशि
आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। साथ ही किसी कम्पटेटिव इग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि
आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर का प्लान कर सकते हैं। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज फायदा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

Next Story