राशिफल: शनिवार का दिन इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शुभ, वहीं ये लोग रहे सतर्क… जानें अपना हाल

रायपुर 10 जुलाई 2021। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। सायंकाल 06:45 बजे के बाद कर्क राशि है। मिथुन का स्वामी बुध होता है। सूर्य मिथुन व गुरु कुंभ राशि में है। शनि अभी अपनी राशि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मिथुन में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल करेंगे, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी, जिसके बाद आप खुशी से खिल उठेंगे व अपने कुछ मित्रों व अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके मन में सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। आपका मन योजना में लगेगा और आप अपने व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को चलाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें, नहीं तो आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। कार्यालय में भी आज आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार में आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा।
कर्क राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
सिंह राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।
कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी साथ ही सुख-शांति नही बनी रहेगी।
तुला राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी योजना सफल होगी।
वृश्चिक राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।
धनु राशि
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।
मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।
कुंभ राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन राशि
आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।