Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों को रखनी होगी सावधानी, वहीँ इन राशियों को रुपये-पैसे के मामले में मिलेगी सफलता… जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल: इन राशि वालों को रखनी होगी सावधानी, वहीँ इन राशियों को रुपये-पैसे के मामले में मिलेगी सफलता… जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 9 सितम्बर 2020. सप्तमी तिथि पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 2 सितम्बर से श्राद्ध शुरू हो चुके हैं, जो कि 17 सितम्बर को समाप्त होंगे। चूंकि श्राद्ध कार्य दोपहर के समय किये जाते हैं और आज दोपहर के समय सप्तमी तिथि रहेगी। उन लोगों का श्राद्ध किया जायेगा। जिनका स्वर्गवास शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ हो। इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को महान यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है और वह श्रेष्ठ विचारों का धनी होता है।

मेष राशि

लेखकों और कालाकारों के लिए समय अनुकूल हैं। आपकी कोई पुरानी पुस्तक प्रकाशित हो सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बाहर समय बिताने का प्लान बनेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। किसी रिश्तेदार से लम्बी बात हो सकती है। नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं। दिन शुभ हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से सारे काम आसानी से पुरे होंगे।

वृष राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रुप से ठीक रहेंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सौगात लेकर आया है, आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। साथ ही प्रमोशन होने के चांस भी बन रहे हैं। सरकरी नौकरी में हैं तो ऐसी जगह ट्रांसफर होगा जहां से आपको अप-डाउन करने में आसानी होगी। साथ ही पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तें में मजबूती आएगी। आपके मन को शांति मिलेगी।

मिथुन राशि
विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। जो बोलें धीरे और स्पष्टता से बोलें साथ ही इस बात का ध्यान दें, कि सुनने वाला व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझ पा रहा है या नहीं। पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। इससे आप अंत में बहुत सी परेशानियों से बच सकेंगे। लवमेट साथ में टाइम स्पेंड करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।

कर्क राशि
आप घर पर संतुष्टि भरा दिन बिताएंगे। साथ ही घर वालों का भरपूर प्यार देखने को मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। लवमेट के रिश्तो रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर अपने व्यवहार पर काबू नहीं किया तो आपके हाथ में आएं अवसर निकल जाएंगे। जिसके कारण आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशनियों का हल निकलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं।

कन्या राशि
आपका दिन रचनात्मक कार्यों में रहेगा। हो सकता हैं आप किसी नए रचना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर आ सकता हैं। साथ ही पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। लेकिन मनोरंजन पर पैसे खर्च हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति से का दिन लाभदायी रहेगा। लवमेट के साथ आपने दिल की बाते शेयर करे ,मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि
दिन आपके लिए खुशियों की बौछार लेकर आया हैं। आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन रहेगा। इस राशि के सरकारी टीर्चस के लिए दिन अच्छा है। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। परिवारिक परेशनियों का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप खुद को काम के बोझ तले महसूस करेंगे। ये सारी परेशनियां घर और ऑफिस से रिलेटिड हो सकती हैं। बेहतर होगा शांत रहकर अपनी प्रथामिकता को पहल दें। इस राशि के सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा होगा। अपने व्यवहार पर थोड़ी नरमी रखें। इससे आपके बिगड़ते काम बन जाऐंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपकी शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता हैं।

धनु राशि
आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर परेशान होंगे। बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। अगर आप अपने व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं तो आज इस कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। अचानक से आपके परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती हैं, परिवार वालों का ध्यान रखें।

मकर राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर करेंगी। आपके द्वारा कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते है उनको थोडा धैर्य रखने की जरूरत है।आपका पूरा दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। शाम को परिवार वालो के साथ डिनर का प्लान भी बन सकता हैं। अगर आप खेलकूद में रुचि रखते है तो आपको किसी कोच का फोन आ सकता हैं। आप भविष्य की तैयारी में जुट जायेंगे।

कुम्भ राशि
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में रहेगा। आपकी मुलाकात किसी खास राजनितिक व्यक्ति से हो सकती हैं। जिसका भविष्य में फायदा होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं वो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो कोई नौकरी मिल सकती हैं। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि
आपकी कोई पूरानी मनोकामना पूर्ण होंगी। इस राशि के बच्चें ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। आज अपने पिता से परामर्श लेंगे। तो आपका आत्मविश्वास बढेंगा। लवमेट को रिंग गिफ्ट करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। छात्र अपने शिक्षक की बाते मानेंगे। सवास्थ पहले से अच्छा रहेगा बहार का खाना एवॉइड करें।

Next Story