Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन, वहीँ ये लोग रखें अपने सेहत का ख्याल… जानें आज का अपना दिन…

By NPG News

रायपुर 9 अक्टूबर 2020। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेषमेष राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए। कामकाज के मामले में परिवार के सदस्यों से आपकी राय अलग हो सकती है। अतः विवाद की स्थितियां पैदा ना हो इस बात का ध्यान रखें। परिवार तथा व्यवसाय के बीच में तालमेल बनाने का प्रयास करने से लाभ होगा। कमाई की भी अच्छी संभावना आज बन रही है। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते है। शिक्षकों के लिए आज का दिन प्रमोशन दिला सकता है। माता – पिता का आर्शीवाद लेने से सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

वृषभ

वृष राशि के जातकों को मानसिक तनाव बना रहेगा। गलत लोगों की संगति से आप पथभ्रष्ट हो सकते हैं। काम में एकाग्रता ना होने से गलतियां होने की आशंका है। लक्ष्य निर्धारित कर काम करें तभी सफलता संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्चे भी लगे रहेंगे। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुनमिथुन राशि के जातक जिनका व्यापार विदेश से संबंधित है उनके नए संबंध बनेंगे जो कि लाभकारी रहेंगे। आज कमाई के मुकाबले खर्चे बहुत अधिक होंगे। पैसा हाथ में टिकाना मुश्किल होगा बेहतर है। किसी वित्तीय योजना में पैसा लगाने का प्रयास करें। शिवजी की आराधना आज आपके लिए लाभदायक रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घरवालो के साथ बातचीत करके घर की सारी मुश्किले दूर हो जाएंगी।

कर्क
कर्क राशि के लोगों का दिन आज खर्चों का हिसाब करने में बीतेगा। आपके मन में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ा हुआ है। इस बात को अपने घर वालों से जाहिर करें, जिससे आपको इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। काम को लेकर स्थिति अच्छी हैं। आपका भाग्य भी साथ देगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आप काफी गंभीर मुद्रा में रहेंगे और अपने चारों ओर चल रही बातों पर आपका पूरा ध्यान होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन आपको उनका इंतजार करना पड़ेगा, संभव है कि उनसे बात आज ना हो पाए।

सिंह
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया दिन साबित होगा। आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपका हौसला भी बढ़ेगा और आपके रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। नौकरी के मामले में आप आज मुकद्दर का सिकंदर बनेंगे और अपने भाग्य के बलबूते कुछ नया करने की सोच सकते हैं, लेकिन अभी सावधानी रखें। कुछ नया काम हाथ में ना लें। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो दिन आपके हाथ में रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आप से काफी खुश होगा और आप अपनी संतान की ओर से भी निश्चिंतता महसूस करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनके मन में भी आपके लिए भावनाएं हैं।

कन्या
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। करोबार से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

तुला
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। आज बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लागों का आज मान – सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता- पिता अपने बच्चों के साथ समय बितेयेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ गेटटू गेदर कर सकते है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

वृश्चिक
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। अगर आप किसी समारोह में जा रहें लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी।

धनु
आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज सफलता मिलना निश्चित है। बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। माता – पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। कारोबार में आ रही सारी परेशनियां दूर होगी।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना टीचर्स से आपको डांट पड़ सकती है। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। घर में सुख – शांति रहेगी।

मीन
आज के दिन आप अपनी माता की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं क्योंकि उनके बीमार पड़ने की संभावना होगी। आज आपको किसी वृद्ध और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके कैरियर में उन्नति के लिए मूल्यवान सिद्ध होगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह की लड़ाई से बचें और उनको अपने जीवन में स्थान दें। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन आपको गवर्नमेंट सेक्टर में आगे बढ़ने में मददगार रहेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपको अपने प्रिय के व्यवहार से कुछ निराशा हो सकती है।

Next Story