Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: गुरुवार को इन छह राशि वालों के सपने होंगे साकार… कन्या राशि वालों को अपनी वाणी पर रखना होगा संयम, जाने बाकियों का हाल

राशिफल: गुरुवार को इन छह राशि वालों के सपने होंगे साकार… कन्या राशि वालों को अपनी वाणी पर रखना होगा संयम, जाने बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 19 अगस्त 2021. आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है। सूर्य सिंह व गुरु कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। धनु में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मेष राशि
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे, लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आज आपका आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आप अपने व्यवहार मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगो को आज कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बड़ा दिखेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका ध्यान ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चें भाई बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान बनेगा। आज दाम्पत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

तुला राशि

आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उन्हें असफल कर देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आयेगा, जिससे आप कुछ निजी बाते शेयर करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा ।बिजनेस में भी कुछ नया करने की योजना बनायेगे। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों से गंभीर मुददे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्यायों का समाधान मिलेग।

धनु राशि

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी।

मकर राशि

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। लवमेट्स आज कहीं घुमाने का प्लान बनायेंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए समय समय पर चेकअप कराते रहे। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

Next Story