Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: नवरात्र के तीसरे दिन में इन पांच राशि वालों को होगा लाभ… भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, वहीं ये राशियां इन मामलों में रहें सतर्क

राशिफल: नवरात्र के तीसरे दिन में इन पांच राशि वालों को होगा लाभ… भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, वहीं ये राशियां इन मामलों में रहें सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 15 अप्रैल 2021. गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र नक्षत्र शाम 6.27 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुध‌वार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। चंद्रमा और राहु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। दोस्तों से वाद-विवाद करने से बचें। बहस करने से मुसीबत में फंस सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों को सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालें।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक कार्य सफल होंगे और आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नये काम में रुकावट आ सकती है। समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपको सचेत रहना है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अपने सभी खर्चों पर नियंत्रण करें और समझदारी से धन का व्यय करें। आपकी माता जी से किसी बात को लेकर आज मनमुटाव की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके जीवनसाथी की भावनाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखें, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज आपकी खोई हुई चीज मिलने के आसार दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रशासन के सहयोग से आज आपके कार्य पूरे होंगे और जरूरी दस्तावेजों भी पूरे होंगे। आज आप सामाजिक सेवा में भी कुछ धन व्यय करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी।

कन्या राशि
आज का दिन समान्य रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी खास मामले पर आप अपनी राय निर्णात्मक ढंग से रखें। शाम को अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते है, जिससे आपके साथी आपसे खुश होंगे। आखों का विशेष ध्यान रखें, इससे संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को कम मेहनत से ही ज्यादा फायदा होगा। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बितेगा, जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक है, आपको टीचर से पूरा सहयोग मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। लवमेट आज अपने दिल की बात अपने साथी से कहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप कुछ बेहतर करने की सोचेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें ǀ आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। इस राशि के जो लोग टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी।

धनु राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको जरुरी कार्यो में सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के वकील आज किसी पुराने केस की स्टडी करने में बिजी रहेगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। महिलाओं को घर के कार्यो में बच्चो की मदद मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेंगा।

मकर राशि
आज ऑफिस में समझदारी से किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पायेंगे। भावनात्मक उथल- पुथल आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर के दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। हो सके आज थोड़ा हल्का खाना खायें।

कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे, जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कला के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं, आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। फोन को थोडा सम्भाल कर रखें और हाथों में कस के पकड़े, गिरने की संभावना है।

मीन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। विवाहित आज पार्ट्नर की भावनाओं को समझे और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करेंगे | अगर आप किसी निजी समस्या से परेशान हैं तो, उससे निजात पाने के लिये कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जिससे आपकी मुश्किल आसान होगी।

Next Story