Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आखिरी दिन इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, कृपा से मिलेगी बड़ी खुशखबरी… वहीँ ये लोग रहे सतर्क

राशिफल: आखिरी दिन इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, कृपा से मिलेगी बड़ी खुशखबरी… वहीँ ये लोग रहे सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 28 फरवरी 2021। रविवार को फाल्गुन माघ के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन शाम को करीब 4.50 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों का अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उनको वापस मिल सकता है। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। समय और भाग्य आपका साथ देगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि
पुराने किये हुए कामों से धन लाभ होगा। इससे आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आप किसी अनाथ आश्रम में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी ।आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट केलिए दिन बढ़िया है।

कन्या राशि
आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। फिजिक्स स्टूडेंट्स वालों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी काम समय से पूरे होंगे। अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए जानकार लोगों से सलाह लेंगे। परिवार में नन्हें मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि
भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट करेंगे। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इस राशि के जो लोग कवि है, वो एक नई कविता की रचना करेंगे। उनकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे। साथ ही जो लोग खेलकूद के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें किसी दूसरे देश में खेलने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह लाभकारी रहेगी। आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे। आपके आस पास के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से कामकाज में जो सलाह मिलेगी, वो आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु राशि
आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी से बहस होने की संभावना है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। वकीलों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। बिल्डर्स
अगर अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाएगें, तो धन लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि
आपके दिमाग में कोई ऐसा तरीका आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करेगा। ऑफिस में आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है। आपको संभलकर रहना चाहिए। अगर पहले आपकी किसी मित्र से अनबन हुई है, तो वो दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका दिन सामान्य रहने वाला है। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में खुशखबरी आयेगी।

कुंभ राशि
आपके रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से बनी कड़वाहट मिठास में बदल जाएगी। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी। आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे, जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान घरेलू कामकाजों में
केन्द्रित रहेगा। साथ ही आप तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम तक किसी दोस्त के घर पर जायेंगे। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स पर बातचीत होगी। फैशन डिजाइनिंग वाले स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Next Story