Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: माह के आखिरी दिन इन राशि के लोग होंगे लाभान्वित, मिलेगा शुभ समाचार… वहीँ ये लोग रहे आज सतर्क

राशिफल: माह के आखिरी दिन इन राशि के लोग होंगे लाभान्वित, मिलेगा शुभ समाचार… वहीँ ये लोग रहे आज सतर्क
X
By NPG News

रायपुर 30 अप्रैल 2021. आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 4.46 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

प्रगति करने के लिए यह एक आदर्श दिन है। आप आसानी से और लचीले तरीके से अपने कौशल का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। बड़े फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काम के मोर्चे पर चीजें अच्छी होंगी। आप सहकर्मियों के साथ अच्छी भावनाओं को साझा करने में सक्षम होंगे। आप और आपका प्रेमी एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में अच्छा सामंजस्य रहेगा। दिन के लिए मौद्रिक संभावनाएँ अच्छी रहेंगी। आपके पास पर्याप्त संसाधन होंगे। दिन के लिए ठीक स्वास्थ्य का संकेत दिया गया है। साहस आपको फिट रखने के लिए मार्गदर्शन करेगा।

वृष राशि
पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन के कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस के सहकर्मी से किसी काम को लेकर लंबी बात हो सकती है। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। आज आपकी हेल्थ फिट एंड फाइन रहेगी। लवमेट आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए व्यापार में नए-नए उन्नति के मार्ग खुलेगा, जिससे आप सारा दिन हंसी खुशी बिताएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के कार्यों में आज कुछ अवरोध आ सकता है। रात्रि का समय आप अपने परिवार के साथ किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के नए नए प्रस्ताव आएंगे। यदि जीवन साथी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज आपको उसमें भरपुर लाभ होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य रुके हुए थे, तो आज वह पूरे हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। सायंकाल के समय अत्यधिक श्रम के कारण आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप आपने चारों के वातावरण का आनंद लेते नजर आएंगे। आज आप अपने ऊपर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अपने लिए कोई मोबाइल, लैपटॉप खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ में कमी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें और उन बाहर के खान-पीन से परहेज रखें। भाई-बहन की शादी में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के आजाद होने का दिख रहा है।

कन्या राशि
आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे| परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। उम्र में छोटों से बातों में उलझने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य की द्रष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा। घर में पॉजिटिविटी आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी।

तुला राशि
आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज अचानक आपको धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के लॉ स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने का प्लान बना सकते है| परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। सीनियर्स को अपनी बात कहने में सफल होंगे। बच्चें पिता के साथ कोई गेम खेलने की जिद्द करेंगे शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि
आज आपके बैंक से जुड़े लोन संबंधी कोई काम आज पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे| आर्थिक मामनों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने चाहिए। आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

मकर राशि
आज घर में किसी मामले को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है , इसलिए आज अपने गुससे और वर्णी पर सयम रखें। आपको उन विवादों से बचकर रहना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलें आज सुलझ जायेंगे। आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए खडे रहेंगे आपको अपने जीवनसाथी से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आप पॉजिटिव ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। इस राशि के व्यापारी लोग दूसरों को अपनी राय से सहमत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी खास मामले पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। माता बच्चें को आज बजार लेकर जायेंगी।

मीन राशि
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत ला सकता है। जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स को जल्द ही कोई बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ समय हिताने से आपक काफी अच्छा लगेगा।

Next Story