Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि, चमकेगी किस्मत… ये लोग होंगे परेशान…

राशिफल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि, चमकेगी किस्मत… ये लोग होंगे परेशान…
X
By NPG News

रायपुर 21 अप्रैल 2021. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। बुधवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए किस राशि पर कैसा होगा इस अशुभ योग का असर…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होगा और आय के नए-नए अवसर भी मिलेंगे। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ काम बनने की भरपूर संभावना है, जिससे मन में आनंद होगा। आज आपकी अपने किसी परिचित से भेट भी हो सकती है, जिससे आपके बिजनेस को लाभ होगा। संतान पक्ष से आज कोई आशा जनक समाचार मिल सकता है, जिससे मन में बहुत कम होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। लोगों से जन समर्थन भी प्राप्त होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के जरूरी कार्य आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से कार्य पूरे होंगे। आज आपकी माता जी के स्वासथ्य मे गिरावट आ सकती है, उनका ध्यान रखें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, यदि ऐसा हुआ, तो आपके कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। छात्रों को शिक्षा में किसी प्रतियोगिता में आज सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। आज परिवार में आप के ऊपर कोई आरोप लग सकता है, जिससे परिवार के लोगों के बीच में गलतफहमी पड़ सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
कन्या राशि
आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज रूक सकते है। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर पर परिवार वालो के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढाए, विवाह मे आ रही परेशानी दूर होंगी।

तुला राशि
आज आपके रूके हुए कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज अपनी स्किलस को सुधारने का समय मिलेगा। आज आपको नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती हैं | जो लोग नौकरी कर रहें हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिल सकते है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलने का प्लान बना सकते हैं। मां सिद्धिदात्री को कुमकुम का तिलक लगाए, आपका भाग्य उदय होगा।

वृश्चिक राशि
आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज पारिवारिक काम की वजह से ऑफिस का कार्य थोडा रूक सकता है। आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि
आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे आइडियाज आ सकते है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। महिलाओ को आज रसोईघर के काम में थोड़ी राहत मिलेगी, परिवार वाले आपकी सहायता करेंगें। मां सिद्धिदात्री को प्रणाम करें, प्रोपर्टी खरिदने में आ रही परेशानिया दूर होंगी।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है | अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करे, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, कोर्ट कचहरी के मामलो से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि
आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद हो सकता है। अविवाहितो को आज कोई विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बच्चे आज पढाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगायेंगें। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूका हुआ पैसा वापस आयेगा।

मीन राशि
आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, उनके काम थोडा रूक सकता है। छोटे भाइयों को अपनी बहनो से कोई उपहार मिल सकता है | जीवन में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बुजुर्ग समय से दवाईया खायें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जमीन जायदात के मामलें भी हल होंगे। मां दुर्गा के पैर छुए , रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Next Story