Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: शनि अमावस्या के दिन ये चार राशि वाले हो जाएं सावधान, करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना… जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल: शनि अमावस्या के दिन ये चार राशि वाले हो जाएं सावधान, करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना… जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
X
By NPG News

रायपुर 13 मार्च 2021. राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। वाहन संबंधित समस्या आपके सामने आ सकती है, लेकिन संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आज परिवार में कुछ अशांति का माहौल रह सकता है, लेकिन फिर भी आपको अपने मन को शांत रखना होगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है।

वृषभ राशि

आज व्यक्तिगत कार्यों में और परिवार के साथ दिन व्यतीत करने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति लाभदायक परिस्थितियां बनाएगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। भूमि संबंधी विवाद परेशानी बढ़ा सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

कर्क राशि
आज आप अपने कारोबार को लेकर अपने किसी जानकार से मिल सकते हैं और उसके अनुभव से कुछ सीख लेंगे, जो आपके कारोबार को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। आपको कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच रह सकते हैं। परिवर्तन की आकांक्षा भी आप रखेंगे। उत्साह अधिक और तत्परता से किए गए कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। शाम के समय आपकी धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ती दिख रही है, जिसमें पुण्य कार्यो पर भी कुछ खर्च हो सकता है।

सिंह राशि
आज आपको धन के लेनदेन से सावधानी बरतनी है क्योंकि किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा। शत्रु प्रबल होंगे। परिवार की समस्याओं के संबंध में यदि आज जोश में आकर कोई गलत निर्णय लिया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला राशि
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समस्या खत्म होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। समाज के लोग में आपका रूतबा बढ़ेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

मकर राशि
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथीके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Next Story