Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: बसंत पंचमी पर इन राशि के लोगों को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मिलेगा लाभ, वहीं ये फिजूल खर्ची से बचे… जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: बसंत पंचमी पर इन राशि के लोगों को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मिलेगा लाभ, वहीं ये फिजूल खर्ची से बचे… जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 16 फरवरी 2021। पंचांग के अनुसार 16 फरवरी मंगलवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि को बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही ज्योतिष गणना के अनुसार गुरू ग्रह अस्त से उदित हो रहे हैं और शुक्र तारा अस्त हो रहा है. इस स्थिति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने जा रहा है।

मेष
आज का दिन आपके लिए आप आपके परिवार जनों से कोई सुखद समाचार लेकर आएगा, जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी आमदनी आज बढ़ती हुई नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मददगार साबित होगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग भी आज बनते दिख रहे हैं, लेकिन आज शाम के समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। सामाजिक कार्य करने से आपके परिवार व खानदान को गौरव प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से आप के निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आपको लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ती हुई दिखेगी। विद्यार्थी भी आज सफलता के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

मिथुन राशि

व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि
आज सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना चाहिए। इस राशि के छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशि
आज थोड़ी सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलेगा| समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ शाम को समय बिताने का प्रोग्राम बनेगा। इस राशि के कम्प्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। ऑफिस में भी कुछ स्थितियां आपके फेवर में होगी| आपके खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक राशि
आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के जो छात्र हाई एजुकेशन पाना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन अनुकूल है। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। इस राशि के कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार में लाभ होगा ।

धनु राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आप जिस भी काम को करेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की भी आसार हैं। किसी जरूरी कामकाज से आपको शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से किसी खास मामले पर आपकी बातचीत होगी। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में पूरी रूचि लेंगे।

मकर राशि
स्टूडेंट्स को आज मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। कोई अनजान व्यक्ति आपकी किसी कीम में मदद करेंगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की संभावना है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि
आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा| ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी। किस्मत का सहयोग मिलेगा। कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज परिवार में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी| अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। परिवार के सभी लोग घर के कामो में मदद करेंगे। 1

मीन राशि
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। साथ ही सहयोगियों का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा| सेहत के लिहाज से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। घर में सभी की सेहत अच्छी रहेगी।

Next Story