Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: मेष और मकर राशि के लिए लाभ का दिन सोमवार, इन राशि के लोग रखें सेहत का ध्यान…. जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: मेष और मकर राशि के लिए लाभ का दिन सोमवार, इन राशि के लोग रखें सेहत का ध्यान…. जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 5 जुलाई 2021। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व भरणी नक्षत्र है। सायंकाल 07 बजे के बाद चन्द्रमा वृष में आ जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मेष दैनिक
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यापार व नौकरी में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज यदि आप अपने परिजनों की जिद पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो आपको उसमें अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके स्वभाव में आलस आता है तो आपको उसे दूर करना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए काम में को बिगाड़ सकता है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, बीते कल की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में अपने नौकरी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है। आज घर व बाहर के लोग स्वार्थ सिद्धि के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको उनकी चाल को समझना होगा। सायंकाल का समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे. प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे. इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे. यात्रा से भी लाभ मिलेगा. संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे, तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है. जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं–मैं हो सकती है. स्वास्थ्य शुभ रहेगा.

कर्क राशि

आपके माता पिता और आपके परिजनों की निकटता आपसे बनी रहेगी. बच्चे मित्रों के साथ पिकनिक अथवा छुट्टी की प्रोजेक्ट बना सकते हैं. व्यवसायियों को दिन धीमा रहेगा. मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा. आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं. खुद पर आप विश्वास करने के लायक बन सकते है. जीवन में बहुत अहम पल आने वाले है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे.

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशहाली रहेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मकर राशि

आज का दिन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, जो सफल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर रहेगा और सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Next Story