Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज इन चार राशियों के लिए होगा मंगल, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी… मिलेगी खुशियों की सौगात, जानें अन्य का हाल

राशिफल: आज इन चार राशियों के लिए होगा मंगल, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी… मिलेगी खुशियों की सौगात, जानें अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 23 मार्च 2021। आज हम आपको 23 मार्च 2021 दिन मंगलवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक सम्मान भी आज आपको मिलता दिख रहा है। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय आप संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप एक व्यापारी है, तो आज अनावश्यक या अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको उत्तम लाभ देंगी।

मिथुन राशि
नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे अगर चल रहे हैं, तो वह आज हल होते दिख रहे हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में तरक्की के लिए किसी बुजुर्ग के अनुभव की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए नए-नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माताजी से विशेष स्नेह रहेगा।

कर्क राशि
दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरुरत है। जिससे आपके काम जल्द होंगे और आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए दिन बेहतरीन है किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों पर जाकर पुराने मित्रों के साथ जुड़ना संभावित है।

सिंह राशि
दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरुप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाए। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है।

कन्या राशि
आपके मन मे नए- नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। यदि आप कुछ और नया करने के लिए सोच रहे हैं, तो नया कौशल और तकनीक सीखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगार साबित होगा। आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट साथ में लंच कर सकते है। जिससे आपके रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में बदल जाऐगी।

तुला राशि
दिन अच्छा रहेगा। आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है वो एक ऐसे काम की तरफ आकर्षित हो सकते है। जिसका फायदा आपको बाद में मिलेगा। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें।

वृश्चिक राशि
आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रूकावटें दूर हो जाऐंगी। साथ ही पहले से बनायी हुई योजनाए पूरी हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए दिन शुभ है। धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते है जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।

धनु राशि
आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लाइफ में आने वाली रुकावटें सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते हैं, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। लवमेट अपने पार्टनर को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते है, जिससे आपके साथी को खुशी मिलेगी।

कुम्भ राशि
दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आप जिन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास लंबे समय से कर रहे है, उन्हें पूरा कर पाएंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि के जो लोग जौहरी का बिजनेस करते है उन्हें धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय दादा के साथ बीतेगा।

मीन राशि
दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे। रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए शादी का एक बढ़िया ऑफर आ सकता है। साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मजाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।

Next Story