Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन पांच राशि वालों का बदलेगा भाग्य, मिलेंगे अच्छे अवसर…वहीं ये लोग रहें सावधान, जानिए बाकियों का हाल

राशिफल: इन पांच राशि वालों का बदलेगा भाग्य, मिलेंगे अच्छे अवसर…वहीं ये लोग रहें सावधान, जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 30 अक्टूबर 2020। चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन पैर में चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। परिवार में पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। महिलाओं से किसी प्रकार का गलत व्यवहार करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद अच्छा है। काम के सिलसिले में आज आप काफी सशक्त नजर आएंगे।

वृष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खर्चे को कैसे नियंत्रण में रखना है, इसको आप जितने अच्छे से समझेंगे, उतना ही लाभ होगा। इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यशैली पर पड़ेगा। काम के सिलसिले में प्रयास ज्यादा और लाभ कम की स्थिति बन रही है, इसलिए ध्यान से काम करें। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिन से बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें।

मिथुन
आज आपकी इनकम में बढ़त देखने को मिलेगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके पास पैसा आएगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके लिए दिनमान शुभ रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में क्रिएटिव सोच रख कर आगे बढ़ेंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवन साथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको लगेगा कि आपका ध्यान भटक रहा है।

सिंह
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से किसी बड़ी डील का अवसर प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रो को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी इंटरव्यू में जाना चाह रहें है तो आप सटीक जवाब ही दें फालतू जवाब देने से बचें। इस राशि वाले लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है।

कन्या
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनो को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आत्मविश्वास रखें जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लांनिग करोगे।

तुला
आज का दिन खुशियों भरा हो सकता है। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। मन में किसी तरह की उत्सुकता भी हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होगे। बिजनेस और नौकरी के काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी |संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा । जिससे आप उर्जावान महसूस करेंगे। आज दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाएंगे । जहां आपकी मुलाकात ख़ास दोस्तों से होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन मन लगाकर पढ़ाई करने वाला है। पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

धनु
मन आज अध्यात्मक की तरफ रहेगा। पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है। आज कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। लेकिन कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। ऑफिस में आज अच्छे कामों के लिए पदोन्नत भी किया जा सकता है, साथ ही आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। घर में सुख –सौभाग्य बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। कई तरह की उलझनों और कामकाज में आप फंस सकते हैं। सभी के साथ प्यार से पेश आये। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी इंटरव्यू में जाना है तो आप जरूर जायें। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा। मानसिक सुख प्राप्त होगा।

कुंभ
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रूके हुए काम पूरे होने के आसार नजर आ रहे है। आज आप सामने आई समस्याओं को हल आसानी से निकाल सकते है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है। आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरूस्कृत किया जा सकता हैं। शुभ समाचार मिलने के योग बनेगें।

मीन
आज का दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज संतान के की ओर से किसी निराशा से सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा आक्रामक होने के कारण भी आप करियर में आगे बढ़ने के मौके गंवा सकते हैं। किसी की देखा-देखी करेंगे तो इसमें फंस सकते हैं। आपके दुश्मन आपके कामों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिये आज अपने दुश्मनों से दूरियां बनाकर रहें। इस राशी के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते है।

Next Story