Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों के लिए बन रहा है वृद्धि योग, होंगे लाभान्वित….जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

राशिफल: इन राशि वालों के लिए बन रहा है वृद्धि योग, होंगे लाभान्वित….जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
X
By NPG News

रायपुर 17 जुलाई 2020। शुक्रवार को चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र के साथ ही अपनी उच्च राशि में रहेगा। जिससे मित्र और वृद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार इन 7 राशि वालों को जॉब, बिजनेस और आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।

मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप कुछ चिंता मग्न व्यवहार करेंगे, जिसकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपकी नौकरी अच्छे से चलेगी और आपकी चिंताओं को कम करेगी। आपका काम अच्छी सफलता अर्जित करेगा। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। अच्छा भोजन करेंगे। परिवार वालों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृष
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन को आप खूब इंजॉय करेंगे। आपके कुछ खर्चे तो होंगे लेकिन आप अपनी ही मौज में मस्त रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां समझेंगे। गवर्नमेंट की तरफ से आपको कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी में आप की पकड़ मजबूत होगी। व्यापार के सिलसिले में आप कुछ नया सोचेंगे। दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा और प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और बेवजह की चिंताओं और बढ़ते हुए खर्चों के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन खुश हो जाएगा। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन समय से अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चे कोई खेल खेलने में बिजी रहेंगे।

सिंह राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दाम्पत्य रिश्ते में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

कन्या राशि
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला राशि
आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। वो अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि
आज दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। उनके साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आयेगी। प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

धनु
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपको अपने खर्चो के प्रति जिम्मेदारी रखनी होगी और उन पर नियंत्रण पाने की कोशिश करनी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। परिवार में कुछ पुरानी संपत्तियों का जिक्र हो सकता है। आपके परिवार में जो छोटे सदस्य हैं, उन्हें कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा होगी और आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे।

मकर
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम में मसरूफ रहेंगे और काम करने में मजा आएगा। इससे आपकी छवि मजबूत होगी। आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का माहौल भी सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। प्रेम जीवन में खूब रोमांस के अवसर आएंगे। एक दूसरे के प्रति भावनाओं को जाहिर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। रिश्ते को बढ़िया बनाने का प्रयास करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके खर्चे तो रहेंगे लेकिन इनकम ठीक-ठाक रहेगी। आप पूजा पाठ में काफी व्यस्त रहेंगे और भविष्य के लिए किसी तीर्थ स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। कोई छोटी मोटी पार्टी घर के अंदर ही घर के लोगों के बीच कर सकते हैं। आप में कुछ गुस्सा बढ़ेगा, जिसके प्रति आपको सावधानी बरतनी चाहिए। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे हासिल होंगे।

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में टाईम बीतेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

Next Story