Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: रुपये-पैसे के मामले में आज इन राशी वालों की भर जाएगी झोली, इन राशियों को रहना होगा संभलकर, सोच-विचार कर करें काम…..जानें कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन

राशिफल: रुपये-पैसे के मामले में आज इन राशी वालों की भर जाएगी झोली, इन राशियों को रहना होगा संभलकर, सोच-विचार कर करें काम…..जानें कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
X
By NPG News

रायपुर 28 जून 2020. सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से थोड़ी सुधार की ओर है। अभी बहुत सुधार नहीं है। अभी ग्रहण योग चल रहा है। सूर्य और राहु का। बुध भी संक्रमित हैं। वक्री भी हैं। गुरु और शनि भी वक्री हैं। ग्रहों की वक्री स्थिति बनी हुई है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहने वाला है। अपनी कार्यकुशलता के दम पर काम और रिश्ते में तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे, जिससे फायदा होगा। गृहस्थ जीवन सुख से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति काबू में रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम ठीक रहेगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा और रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुख देने वाला साबित होगा। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और प्रेमी से खूब बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको और थोड़ा ध्यान देकर काम करना होगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को अपने सभी काम पूरे करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। जल्‍दबाजी से हानि हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। संचित धन खर्च होने का योग भी बन रहा है। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को दूसरों के विचारों की भी कद्र करनी चाहिए। अपने आप को सुपीरियर समझने की आदत उनके अपने लिए घातक हो सकती है। बातों को रहस्यपूर्ण रखने के चक्कर में आपकी बहुत सी एनर्जी बर्बाद हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों में कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की इच्छा रहेगी। जिसके लिए वह बहुत प्रयास करेंगे। परंतु साथ ही उन्हें क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए वरना कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है।

तुला:

तुला राशि के जातकों का सारा फोकस कामकाज की तरफ रहेगा। मेहनत के परिणाम तुरंत ही मिलेंगे। इस समय भाग्य का बहुत ज्यादा सहयोग आपको नहीं मिल रहा है अतः ज्यादा से ज्यादा प्रयास से ही धन प्राप्ति की संभावनाएं बनेंगी। आज गरीबों को दान जरूर दें बाधाएं समाप्त होंगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के अपने पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों एक दूसरे के लाभ के लिए काम करेंगे। आत्ममंथन की प्रवृत्ति से लाभ होगा। धन प्राप्ति के लिए किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। जल्दबाजी में खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए।

धनु:

धनु राशि के जातक अपने मैनेजमेंट स्किल का सही प्रयोग करते हुए समय पर सभी काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। धर्म की तरफ रुझान बढ़ेगा। धन प्राप्ति के लिए संपूर्ण ऊर्जा के साथ प्रयास करेंगे तो सफल होंगे। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेगा।

मकर:

मकर राशि के जातकों के लिए उनका जीवनसाथी उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे और जिंदगी में संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति की दिशा में आपके प्रयास ही आपकी सफलता निश्चित करेंगे। धर्म-कर्म के कामों पर धन खर्च का योग बनता है।

कुंभ:

कुंभ राशि के लोग धन की सही प्लानिंग तथा अपने अंतर्मुखी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। आज भी आप सही प्लानिंग से सभी सुखों को भोगते हुए अपने कार्यक्षेत्र के कामों को सही ढंग से अंजाम देने में कामयाब रहेंगे। धन को सुरक्षित करने पर सारा फोकस रहेगा।

मीन:

Next Story