Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: धन-कर‍ियर के मामले में कैसा रहेगा आज का द‍िन, इन राशि वालों को मिलेंगे उन्नति के अवसर, जानें बाकी राशियों का हाल

राशिफल: धन-कर‍ियर के मामले में कैसा रहेगा आज का द‍िन, इन राशि वालों को मिलेंगे उन्नति के अवसर, जानें बाकी राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 23 जुलाई 2020। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। नौकरी-चाकरी में कुछ अच्‍छी बात हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सा सुधार दिख रहा है।

वृष राशि

आज अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति चल रही है। शत्रु परास्त होंगे। आप अपनी खुशी के लिए कुछ बेवजह के खर्चे करेंगे। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ शुभ कार्य भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। संतान के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

कर्क राशि

आज रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में भी दिन बढ़िया रहेगा अपनी पसंद के किसी काम में अपनी ऊर्जा को खर्च करें। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाए रखें। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। खर्चों पर अंकुश लगाना आपके लिए बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। घर में कुछ उत्सव हो सकता है।

सिंह राशि

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। व्यापार के सिलसिले में भी आप के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रोक-टोक के पूरे होंगे। आप कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभा सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा, लाटरी में पैसे न लगाएं।

तुला राशि

आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घर में कलह के संकेत हैं। निर्णय लेने की क्षमता में भी कमी आएगी। कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। व्यापार में अच्छे नतीजे और नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी न होने दें।

वृश्चिक राशि

आज आपको जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आप में वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। बड़ों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। व्यापार में स्थिति सामान्य है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

धनु राशि

आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अपनी पसंद के किसी काम में आज अपनी ऊर्जा खर्च करें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर रखेंगे। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। बढ़े हुए खर्चे से तनाव होगा। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि

आज करियर के लिए आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। कोई नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

मीन राशि

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

Next Story