Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: कैसा रहेगा महीने का पहला दिन?… मेष, सिंह, मीन सहित इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन… जानिए अपना राशिफल

राशिफल: कैसा रहेगा महीने का पहला दिन?… मेष, सिंह, मीन सहित इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन… जानिए अपना राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 1 अगस्त 2021. आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। भरणी का अर्थ होता है- भरण-पोषण करना। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला दिन, और कैसे आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई तनाव हो सकता है। आज आप घर परिवार में किसी सदस्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र से आज कोई शुभ संकेत मिलने से आप का उत्साह बढ़ेगा। परिवार में आज यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बांधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार में किसी सदस्य के लिए आज कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार में भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपके संबंधों में कुछ अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहेगा। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। मनवांछित फल की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि

अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो वह कम समय से पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो आज वो सॉल्व हो जाएगी। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी बॉस से आपकी शिकायत लगा सकता है। आज आपका कोई भी गलत फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे लोगों का दिन अच्छा है, आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आज आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है, किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विवाहित आज एक दुसरे के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

तुला राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस मे सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच-विचार कर अच्छी योजना बनाऐंगे। आज ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसवर्ग के लोग आज किसी बड़े बिजनेसमैन से मीटिंग करेंगे, जिसका फायदा भविष्य में आवश्य मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का भरपूर कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलाने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप उसके बेहतर भविष्य के लिए नयी योजना बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

Next Story