Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: पैसों के मामले में कैसा होगा आज दिन… इन राशि वालों को गलत फैसले से हो सकता है नुकसान, जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा…. जानिए बाकी 12 राशियों का हाल

राशिफल: पैसों के मामले में कैसा होगा आज दिन… इन राशि वालों को गलत फैसले से हो सकता है नुकसान, जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा…. जानिए बाकी 12 राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 1 सितम्बर 2020. सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। सितंबर की पहली तारीख यानि 01 सितंबर 2020 को मंगलवार का दिन है।

मेष राशि :- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता हे। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए आप भरसक प्रयत्न करेंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान व तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती हैं। समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ राशि :- नई तकनीक के प्रयोग से लाभ की संभावनाओं के बीच नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। परंतु फिर भी मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- समय के अभाव के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। मुंह में छाले जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन राशि :- अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

व्यवसाय- आज कामकाज का अत्यधिक बोझ रहेगा। परंतु अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिलने से राहत मिलेगी। तथा व्यापार में लिए गए ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।
लव- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रिय जनों और पारिवारिक लोगों की देखरेख करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती और आलस हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क राशि :- पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। परेशान कर रही बातों को लेकर विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में सिर्फ वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें क्योंकि किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थितियां अभी पक्ष में नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी का अनुशासित व्यवहार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। यदि पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि :- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, ध्यान रखें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से तनाव महसूस करेंगे। परंतु जल्दी ही इन समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां ही बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि :- धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। ध्यान रहे जोखिम के कार्यो से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही में किसी प्रकार का धोखा होने की आशंका लग रही है। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिलना आपको आश्चर्य चकित करेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का शक उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- वक्त के अनुरूप अपने आपको ढ़ालना आवश्यक है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला राशि :- कारोबार में उन्नति के योग के चलते कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। ध्यान रखें जीवन में कई उतार चडाव आते हैं ऐसे में हताश होकर न बैठें, अन्यथा आपके साथ कई लोगो का भी नुकसान होगा।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है परंतु आप अपनी सूझबूझ द्वारा उसे हल करने में सक्षम रहेंगे।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि :- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होगे। कार्यस्थल बार बार खराब हो रही मशीनरी से यदि परेशान हैं तो मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जाएगा।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार कर लें। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में तब्दील कर सकता है। साथ ही लाटरी, शेयर्स आदि जैसे कार्यों में अपना पैसा ना लगाएं।
लव- पति-पत्नी के संबंध ठीक रहेंगे। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

अद्धभुत संयोग: पितृ पक्ष के बाद कलश स्थापना के लिए करना होगा एक माह का इंतेजार… 165 साल बाद आया संयोग

धनु राशि :- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान में ध्यान देने की जरूरत के बीच यदि मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो उससे निपटने की तैयारी कर लें। लेकिन, ध्यान रहे झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य तथा ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि :- काम तो टालना बंद करे और समय पर कार्य करना सीखें। लेकिन, जल्दबाजी में फैसले न लें, अन्यथा आप ही गलत साबित होंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त होने की संभावना के बीच व्यापार को बडाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

व्यवसाय- काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जिसे आप बहुत ही समझदारी से सुलझाएंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना व उन पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ राशि :- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव के साथ ही खुद के तौर तरीके को भी बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। परंतु आपको जमकर मेहनत करना आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की दायक यात्रा संपन्न हो सकती है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि :– नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ की संभावना है। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करे। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा परंतु धीमी गति से।
लव- वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। तथा भावनात्मक नजदीकियां भी आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

आज का विशेष :
आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 09:38 AM तक फिर पूर्णिमा ) व दिन सोमवार ( 1 September 2020, Tuesday ) का है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र ( 04:38 PM तक फिर शतभिषा ) रहेगा।

1 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:32 AM − 12:23 PM
: रवि योग : 05:39 AM से 04:38 PM

1 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 06:29:11 से 07:19:43 तक
: राहुकाल – 15:07:06 से 16:41:50 तक

Next Story