Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: राशि वालों को काम के दबाव से तनाव हो सकता है, धन के मामले में मां लक्ष्‍मी का किसे मिलेगा साथ….इन राशी वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल: राशि वालों को काम के दबाव से तनाव हो सकता है, धन के मामले में मां लक्ष्‍मी का किसे मिलेगा साथ….इन राशी वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, जानें अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 18 जून 2020. शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि में हैं।केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल अभी भी कुंभ राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति वैसी ही बनी हुई है। चंद्रमा का उच्‍च होना उर्जा का संचार करेगा। यह एक अच्‍छी बात है। बाकी ग्रहों गुरु, शुक्र और शनि तीनों वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी नहीं है। बहुत सम्‍भाल कर चलने की जरूरत है।

18 जून के दिन जन्म लेने वालों में कई विशेषताएं पाई जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक का मूलांक 9 होता है। जो अंक ज्योतिष के शुभ अंकों में से एक माना जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल साहस, जमीन, ऊर्जा, आत्मविश्वास, खेलकूद, सेना, पुलिस, कृषि का कारक है। ऐसे लोग जीवन में सफल होने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाये रखते हैं। आज के दिन जन्म लेने वालों में मंगल ग्रह का प्रभाव दिखाई देता है. सभी ग्रहों में मंगल को सेनापति माना गया है. विशेष बात ये है आज ही मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है. आज रात मंगल कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल यह परिवर्तन रात्रि 8 बजकर 12 मिनट पर हो रहा है।

मेष

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन शानदार है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।

वृष

आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक है। आज कार्यों में देरी होंगी। परिवार का सहयोग रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी। आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगा।

मिथुन

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें। सफलता आज मिलती दिख रही है। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क-

शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक चंचलता बनी रहेगी। शारीरिक स्थिति में अच्‍छी बात होगी। प्रेम की स्थिति थोड़ी अभी मध्‍यम है लेकिन कल से अच्‍छे समय की शुरुआत हो जाएगी। बिल्‍कुल अभी घबड़ाइएगा मत। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-

शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। एक अच्‍छी स्थिति दिखाई पड़ने लगी है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। बच्‍चों की सेहत, निर्णय लेने की क्षमता पर ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-

भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। बस उदर रोग और नसों की समस्‍या से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। राहु मंत्र का जाप करते रहें।

तुला

आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा।आज किसी को उधार न दें। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।

धनु

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें।

मकर-

अपनी भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। कोई शुरुआत करना चाहते हैं तो करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। निर्णय लेने की क्षमता भावनात्‍क होगी। उस पर भी ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ

भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। मां की सेहत पर ध्‍यान दें। गृहकलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन-

पराक्रमी बने हुए हैं। पराक्रम सफलता की ओर ले जा रहा है। बस आज भी थोड़ी दिक्‍कत है। फिर भी ठीक चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक और व्‍यापार में चार चांद लगने वाला है। लाल वस्‍तु पास रखें।

Next Story