Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: वृश्चिक, कर्क, मीन सहित इन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है दिन, जानें अन्य राशियों का राशिफल

राशिफल: वृश्चिक, कर्क, मीन सहित इन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है दिन, जानें अन्य राशियों का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 5 मई 2021. बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 4 मई की रात से चंद्रमा कुंभ राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। इन दोनों ग्रहों के 1 ही राशि में होने से 12 राशियों पर क्या असर होगा, आगे जानिए…

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्य से बचें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य में ही मस्त रहेंगे और किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान ना देकर अपने कार्य करते रहें। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज अचानक से व्यापारिक यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। कोई भी कार्य आरम्भ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

सिंह राशि
आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपकी कार्यशीलता के लिए समाझ में सम्मानित किया जा सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ नाया सिखने को मिलेगा और आपके मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी | भाई-बहन से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। खर्चो पर नियंत्रण रखें, पूराना किया हुआ निवेश आज आपके काम आयेगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ पहले से अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को फायदा भी हो सकता है। प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपका समाझ में मान सम्मान बडेगा। आज घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे | परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे | आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें | माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

धनु राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी फ्रैंड से आपकी अनबन हो सकती हैं, जिससे आप टेंशन में रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी, इससे आपको रिश्तों में भी मजबूती आयेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी , नोकरीपैशा लोगो के आय में भी बढोतरी होगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज कर ले , इससे आपको फायदा होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगी। बच्चों के साथ भी समय बितेगा, साथ ही आप उनके साथ गेमस भी खेंलेंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बेठकर अपने दिल की बात शेयर करेंगें। अर्थिक स्थिति अच्छी होगी। करोबार में बरकत होगी। रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आगर आप कला के क्षेत्र से जुडें है तो आज समाझ में आपका मान सम्मान बडेगा। जो छात्र कम्प्यूटर की पढाई कर रहे है तो उन्हे आज कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज छोटी बहन के साथ कुछ बाते शेयर करेंगे ,जिससें रिश्ते मजबूत बनेंगे। परिवारिक के साथ समय बिताने से घर का महौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि
आज पूरान विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो उन्हे जल्द ही अच्छा अवसर प्रप्त होगे। आज दोस्तो के साथ पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे प्यार में अंतर समझ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बितेग। घर में सुख- समृर्धि बनी रहेगी।

Next Story