Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि वालों के लिए है नौकरी के अच्छे मौके, इनके लिए खास रहेगा अक्टूबर का पहला दिन…. जानें बाकी राशियों के बारे में

राशिफल: इन राशि वालों के लिए है नौकरी के अच्छे मौके, इनके लिए खास रहेगा अक्टूबर का पहला दिन…. जानें बाकी राशियों के बारे में
X
By NPG News

रायपुर 1 अक्टूबर 2020. 1 अक्टूबर, गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर छत्र और वृद्धि नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका सीधा फायदा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेगा। इन 6 राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। पूर्णिमा तिथि पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। रात 8 बजकर 25 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

मेष राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृष राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मिथुन
आज का दिनमान आपके लिए मध्यमिक से फलदायक रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने निजी जीवन में भी तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके मन में अच्छे और बढ़िया विचार आएंगे। जो आपके रिश्ते और आपके काम को बढ़िया बना कर रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कहीं दूर ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपके अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे आप दोनों के बीच झगड़ा हो।

सिंह
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। मानसिक रूप से तनाव भारी पड़ सकता है, इसलिए इससे बाहर आने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। भाग्य प्रबल रहेगा। कुछ नए कामों में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा कि दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए जिम्मेदार रहेगा, रोचक बातें करके अपने प्रिय का दिल जीतेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ का मार्ग खुलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा और प्यार में खोए रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छा है। अपनी मेहनत से धन बचाएंगे।

तुला
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यकायक बढ़ते खर्चों से आप मानसिक रूप से तनाव में आ जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और अपने को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। एक दूसरे पर भरोसा रखें और किसी की भी बात को गलत साबित करने की कोशिश ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव दूर भागेगा और आपका जीवन साथी आपको भरपूर खुशी देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल होगी। गोरमेंट से बेनिफिट मिल सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी तथा विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। महत्वपूर्ण कामों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

धनु राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

मकर राशि
आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कुंभ राशि
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मीन राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी| धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Next Story