Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: मिथुन, मकर, सिंह, कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता, वहीँ ये लोग रखे संयम… जाने बाकियों का हाल

राशिफल: मिथुन, मकर, सिंह, कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता, वहीँ ये लोग रखे संयम… जाने बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 10 मई 2021. 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी उसमें सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज दूसरो के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी टीम वर्क के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का होगा, बिना जाँचे परखे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके बाहर के खानपान से परहेज रखें।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा। कठिन परिश्म से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कारोबार मध्यम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।
धनु राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कलह हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। बेरोजगार को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
कुम्भ राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से अपने काम को नई पहचान दिलाएंगे। व्यवसाय में नये निवेश का अवसर मिलेगा। करीबियों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा को टालें। सेहत अच्छी रहेगी।
Next Story