Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा थोड़ा तनाव, इन्हें मिलेगी खुशियां… जानिए बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

राशिफल: इन राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा थोड़ा तनाव, इन्हें मिलेगी खुशियां… जानिए बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन
X
By NPG News

रायपुर 27 नवंबर 2020। आज दिन शुक्रवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा। द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 47 मिनट रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी, जोकि सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

मेष

शिक्षा के क्षेत्र में आशाजनक परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र में भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों। आज के दिन युवाओँ का दृढ़ संकल्प और कठोर मेहनत रंग लाएगा।

वृषभ

आज आप घर की सभी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। छात्राें का पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज काफी जोशीले और सक्रिय मूड में हैं। आप पिछले कई दिनों से छोटे मोटे खिंचाव और दर्द की गिरफ्त में थे , इससे आप चिड़चिड़े से हो गए थे । आज आप इन सब से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। अपने पार्टनर को अचानक सरप्राइज दे सकते हैं।

मिथुन

छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कारोबारियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने जीवन की मुख्य समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं । आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी करने से इस समस्या का समाधान नही निकलेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में कुछ लोग आपके व्यवहार से थोड़े नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

सिंह
आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों का दिल भी आज पढाई में लगेगा । लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेगें इससे रिशते में मधुरता आयेंगी। सेहत के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे । धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। प्रेम-संबंधों को नई उर्जा मिलेगी। आपके उपर आने वाली सभी बधायें दूर होंगी।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। ऑफिस में जूनियर से आपको सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। काम की अधिकता होने की वजह से आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और थोड़े खर्चे भी होंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। अपने साहस के बल पर आप अनेक चुनौतियों से छुटकारा पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

धनु
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है। पिताजी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और काम के सिलसिले में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को सुना और समझा जाएगा तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह आज अधिक महसूस किया जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखेंगे और इसका प्रभाव आपके हर क्षेत्र में पड़ेगा। कोई प्रॉपर्टी लेने में सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आरामदायक और धन प्राप्ति में सहायक होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधी आज आप पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। अपने सहकर्मियों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान दिलाएगा। आज अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर देगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग बीमार बना सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा।

Next Story