Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: इन राशियों में बन रही है धन प्राप्ति की संभावनाएं, राशि वाले रहें जरा संभलकर, जानिए बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन…

राशिफल: इन राशियों में बन रही है धन प्राप्ति की संभावनाएं, राशि वाले रहें जरा संभलकर, जानिए बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन…
X
By NPG News

रायपुर 30 अक्टूबर 2020। आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं। आज आश्विन शुक्ल पक्ष, दिन-शुक्रवार को आपका राशिफल क्या रहेगा। जानिए….

मेष
मेष राशि के जातक बातचीत के द्वारा लंबे समय से चले आ रहे किसी विवाद को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। ज्यादा लोगों के साथ संपर्क से आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। खर्चो को लेकर सतर्क रहें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आज अपने जीवनसाथी को सभी जगह पर लेकर जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग त्योहारी खरीदारी में अपने प्रिय के साथ जाना पसंद करेंगे और उनके लिए भी कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेगे। आप का मन मजबूत रहेगा, जिससे आज का दिन आपको बहुत हल्का महसूस होगा।

वृष
दोपहर तक आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और इनकम आने के योग बनेंगे। आज आपका रुका हुआ पैसा कोई वापस लौटा सकता है, लेकिन दोपहर बाद अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके लिए आप को ध्यान देना पड़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आपका कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बना सकते है। आज आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई नया मकान लेने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन
दिन उत्साह भरा रहेगा। किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबादी करने से काम बिगड़ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए दिन आर्थिक रूप से बढ़िया रहेगा। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते है। बच्चों के लिए दिन एन्जॉय से भरा होगा। शादी का प्रपोजल भी आ सकता है। जिससे आपको नए आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा।

कर्क
दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा उत्सुकता आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सावधानी से काम करें। मन में किसी बात को लेकर व्यर्थ की चिंता होगी। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। जीवन साथी के स्वस्थ को लेकर चिंता हो सकती है पूराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

सिंह
आपको व्यापार के कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपको आलस और थकान महसूस होगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन कराएंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग कर रहे स्टूडेंट्स को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। संतान की प्राप्ति होगी। आप बिजनेस में पैसे तो लगाएंगे, लेकिन आपको जल्दी से फायदा नहीं मिल पाएगा। आपकी आमदनी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

कन्या
आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा। कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है। जो आपके और परिवार वालों के जीवन में खुशियां भर देगा। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम स्टर्ट करें।

तुला
दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनेस में थोड़ा सोच-समझकर कर इंवेस्ट करें तो आपको फायदा होगा। दोस्तों के साथ बाहर ट्रिप पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक मदद मिलने का योग बन रहा है। किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए दिन नॉर्मल रहेगा। रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक
घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके पास आ सकती है। जिसे आप बखूबी से निभाएंगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नयी गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के कर्मचारियों को ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नया इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा।

मकर
आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपको यात्रा समाप्त करके दोपहर तक अपने घर वापसी कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके काम में मिलेगा। नौकरी पेशा लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। आप हर बात को अपनी प्रतिष्ठा का विषय ना बनाएं नहीं तो आत्मसम्मान की हानि हो सकती हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी, खर्चे बढ़ेंगे। किसी दोस्त के आगमन से घर में खुशी आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ
आज दोपहर तक पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव होगा। आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छे संबंधों का लाभ उठाते हुए, उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव का माहौल रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर अच्छा फील करेंगे और अपने भाई बहनों के साथ अपने जीवन साथी को भी कहीं घुमाने और शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते से संतुष्ट नजर आएंगे। आज दोपहर बाद आप ट्रेवलिंग कर सकते हैं।

मीन
आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप किसी से जरूरत से अधिक बात न करें। ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन काफी बढ़िया है। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आप व्यवहारिक जीवन के प्रति रुझान महसूस करेगें। बच्चों और परिवार के साथ समय बिता सकते है।

Next Story