Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: आज ये राशिवाले रहे सावधान, इन राशियों के लिए दिन रहेगा काफी खुशनुमा…. जानिए बाकी राशियों का हाल

राशिफल: आज ये राशिवाले रहे सावधान, इन राशियों के लिए दिन रहेगा काफी खुशनुमा…. जानिए बाकी राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 25 अगस्त 2020. आज के राशिफल के मुताबिक कुछ राशियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज की राशि में कुछ लोगों के लिए नए अनुभव और नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बिजनेस या करियर में किसी तरह के नुकसान का संकेत है।

मेष
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आप पर हावी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का दिनमान अनुकूल है।

वृष
आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। इसी सम्बन्ध में की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी जिससे मनोबल बढ़ेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष रह सकता है। आपको लोगों से कुछ प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं। संभव है कुछ वरिष्ठ लोगों को आपकी कार्यशैली से कोई एतराज हो। आपको अपने आप को परिस्थितियों के अनुरूप बदलना होगा। आज आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं। इस कारण आपका कुछ समय पुरानी बातों को सोचने या उन यादों में गुजर सकता है।काम पर फोकस रहेगा, लेकिन आपको अपने भीतर कुछ बदलाव करने होंगे। आप जो कुछ भी करते हैं, उसके अनुरूप बनें। आपको कुछ पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। आपको घुटनों में दर्द हो सकता है।

कर्क

आज का दिन हर तरफ से सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण वाला रह सकता है। लोग खुद आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। किसी को आपकी बातों और विचारों से काफी प्रेरणा मिल सकती है। आपको आज अपनी छवि को मजबूत करने के लिए काम करने का बहुत अच्छा समय है। आपका अपने प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा।आपकी टीम आपके काम से प्रेरित है। वे मदद के लिए आपके पास आएंगे। अपने प्रेमी से बात करें, वे आपको कोई राज बता सकते हैं। आपका साथी आपके साथ अपनी रुचियों को साझा करना पसंद करता है।आपको पैर के पंजे या टखने में मोच आ सकती है।

सिंह

आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। आपको नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आप एक ऐसी नौकरी पर विचार कर सकते हैं, जो आपको सीखने में मदद करेगा।अपने साथी के साथ एक मजेदार शाम आप दोनों को करीब लाती है। आप एक संगीत कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। उपचार के लिए योग करने का अच्छा समय है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आज आप अपने टारगेट के आसपास पहुंच सकते हैं, जिससे आपको काफी सुकून और राहत का एहसास होगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। आपको अपनी टीम और अपने दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मामले में आपको कुछ विलंब के कारण चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा। आपकी टीम आपके साथ काम करना पसंद करती है। आज आप बहुत सकारात्मक लग रहे हैं। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कुछ अच्छा प्लान करें, जिससे उन्हें खुशी मिले। आपको हाथों की उंगलियों पर चोट लग सकती है।

तुला

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का है। आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। आपको आज का दिन आराम के साथ ही, अपने परिवार या साथी के साथ कुछ अच्छी बातें शेयर करने का भी है। आपको कुछ दोस्तों के साथ किसी आउटिंग पर जाने का मौका भी मिल सकता है। दिन बेहतरीन रहेगा। इसे आप यादगार बना सकते हैं।आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है।आपको रिश्ते में पारदर्शिता लानी होगी। अपनी भावनाएं साथी के साथ शेयर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मौसम के परिवर्तन से संभलकर रहें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है इसलिए इस दिन का पूरा सदुपयोग करें। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता-पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी। आज आप अपने प्रिय को कोई उपहार देकर उन्हें खुश कर सकते हैं।

मकर
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इनकम के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आज आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन भी अर्जित कर सकेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए संभालना फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा इसलिए मन से काम ना होने के कारण कुछ दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मीन
आपके लिये आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माँ जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये दिनमान सामान्य रहेगा।

Next Story