Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशि वालों के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, इनको रखना होगा अपना ध्यान… जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल: बन रहा है शुभ योग, इन राशि वालों के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, इनको रखना होगा अपना ध्यान… जानें कैसा रहेगा आपका दिन
X
By NPG News

रायपुर 28 अगस्त 2020. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

मेष आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास भी रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। उनसे कोई बेनिफिट मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार के साथ तनाव भी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आपको अपने प्रिय की बुद्धिमानी देख कर बड़ी खुशी होगी। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के साथ संपर्क में रहना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। संतान की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों पर नजर रखना अति आवश्यक है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें।

वृष
आपका खुद पर विश्वास जमेगा जिससे आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। मेहनत करना जारी रखें। इनकम बढ़ेगी। घर में पैसों की आवक होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की काली छाया आ सकती है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निश्चिंत रहें और अपने प्रिय के बारे में घर वालों को बताएं।

मिथुन

कुछ समय से आप अपना ध्यान अपने व्यक्तित्व व पर्सनैलिटी को निखारने में लगा रहे हैं। जिसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिली हैं। कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनी है जो कि सफल रहेंगी।
अपने ऊपर समय व्यतीत करने के साथ-साथ परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि भाइयों से भी किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है। घर परिवर्तन की अगर योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, समय उत्तम है।
कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार के स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता है। ऐसा करना आपके लिए उचित भी रहेगा। अपनी कार्य क्षमता को बनाकर रखना अति आवश्यक है क्योंकि आलस की वजह से कुछ काम रुक सकते हैं।जीवन साथी का परिवार की देखभाल करने व सामंजस्य बनाकर रखने में पूरा समर्पण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है। रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन का भी सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।

कर्क

किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। इसलिए पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है। सुख सुविधा संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने उचित कार्य की वजह से सम्मान भी प्राप्त होगा।अत्यधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग बदलते वातावरण में सावधानी बरतें।

सिंह

आप अपने आत्मविश्वास व वाकपटुता से नकारात्मक परिस्थितियों पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें।कभी-कभी आपकी विचलित मनःस्थिति आपको निर्णय लेने में कुछ परेशान कर सकती है। परंतु आप तुरंत ही उस पर काबू पा लेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है। इसलिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, तो उचित रहेगा।व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। लाभ संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। और आपको मेहनत के अनुरूप फल भी उचित ही मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा। जीवन साथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं तो अच्छा है।तनाव की वजह से गैस, बदहजमी जैसी परेशानी भी उत्पन्न होगी। व्यायाम और मेडिटेशन अवश्य करें।

कन्या

अगर कोई नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। कुछ सरकारी रिटायर्ड व्यक्तियों से आपको सहयोग व उचित सलाह प्राप्त होगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें। किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार की वजह से आपको पैसे की हानि हो सकती हैं। बेहतर होगा कि धन संबंधी कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकती है। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय में उन्नति होगी। कारोबारी स्त्रियां विशेषता अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें। लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। नौकरी में भी स्त्रियों का वर्चस्व रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।

तुला

आजकल आपकी सकारात्मक सोच जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए शुभदाई रहेगा। क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। साथ ही विवाहेत्तर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे। कोई पुरानी बीमारी दोबारा से ऊभर सकती है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहें।

वृश्चिक

राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप एक विशेष मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार रखना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने करियर को लेकर कार्य ना बनने की वजह से कुछ तनाव रहेगा। शिक्षा संस्थान व बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। परंतु मेहनत की अधिकता रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने टारगेट को पाने में कामयाब रहेंगे। पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास ना आने दें। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।

धनु

आपके आदर्शवादी विचार तथा सामाजिक गलत गतिविधियों पर आपका हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है तथा आपको सम्मानित स्थिति भी प्रदान करता है। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। ध्यान रखेे कि पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती हैं। व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरिन इनफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर

आपका बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपका विशेष गुण बन रहा है। आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक परिवर्तन अध्यात्म व ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने का भी प्रयास कर रहे हैं। परंतु ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत जीवन तथा परिवार पर भी पड़ेगा। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपने सामाजिक क्रियाकलापों पर भी अवश्य ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। तथा कुछ विशेष परिवर्तन करने की भी आवश्यकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। तथा घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहंे।

कुंभ

आज का ग्रह गोचर आपके लिए उचित समय का निर्माण कर रहा है, इसका भरपूर उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए धनदायक उम्मीदें बरकरार रखेगी। तथा अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा।भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा जिसकी वजह से उनके अध्ययन में नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों में ना उलझें।मशीनरी व ऑयल आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। परंतु हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। आपको अचानक से कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से बच्चे कुछ लापरवाह हो सकते हैं।छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला, जुकाम से अपने आप को बचाकर रखें।

मीन

अपनी सूझबूझ व बुद्धिमता द्वारा अपने कार्यों को संपन्न करेंगे। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। घर में मित्रों का आगमन होगा। तथा सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। और रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।परंतु ध्यान रखिए कि बच्चों का अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल हट रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना आवश्यक है। अपने गुस्से पर भी काबू रखकर आराम से परिस्थितियों को हैंडल करें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने काम की क्वालिटी पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर काम के बोझ की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। गला खराब व बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

Next Story