Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: मेष, वृष, कर्क, तुला राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा… लम्बें समय से रूके हुए काम होंगे पूरें, वहीँ इन्हें रहना होगा सतर्क

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 26 अगस्त 2021. गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा। गुरुवार को रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी दिन भर रहेगा। इस दिन सुबह लगभग 10.40 पर बुध ग्रह राशि बदलकर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको किसी भी धार्मिक वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। आपके द्वारा शुरू किए गए नए व्यवसाय में आज आपको लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नही तो आज वह उनका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे आज किसी दूसरे की वजह से बहस बाजी हो सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने से आज कोई मानसिक क्लेश मिल सकता है। व्यापार में यदि आज आप जोखिम उठाते है, तो यह आपको भरपूर दे सकता है। दांपत्य जीवन में सुख भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के सलाह की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकू व्यापार मे डील के फाइनल होने से अत्याधिक धन लाभ होगा, जिससे आपके धन व ऐश्वर्य में वृद्धि होगी और जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन परेशान ना हो लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपकी यदि कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी या खो गई है,तो वह आज आपको मिल सकती है। आपको आज फिजूलखर्ची करने से बचना होगा, इसलिए आज अपनी आय को ध्यान में रखते हुए ही व्यय करे। शासन में सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि
आज आपके व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा, जिससे आपकी व्यापार के लिए की गई यात्राओं में भी सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपके धन आने के मार्ग खुलेंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आज नई ताजगी का अनुभव होगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। आज आप जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपकी सोच सकरात्मक रहेगी। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। जो व्यक्ति राजनीति में है, उनका समाज में नाम बढ़ेगा, लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा। लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। कारोबार में लम्बे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। इस राशि की स्त्रियों को परिवार का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज बच्चे अपनी माता से कुछ अच्छा सीख सकते है, जो भविष्य में उनके बहुत काम आयेंगा। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। कारोबार मे आ रही परेशानी पिता की मदद से दूर होंगी।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लम्बें समय से रूके हुए काम पूरें होंगे। इस राशि के जो व्यक्ति कपड़े का बिज़नेस करते है, उन्हे उम्मीद से अधिक फायदा होगा, काम की गति बढ़ेगी। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। आपका समाज में सम्मान बढेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते है, उन्हें अच्छी डील मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, बॉस आपकी तारीफ भी करेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा और जो व्यक्ति मार्केटिंग फील्ड में जॉब करते है, उनका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चो की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने में आप को राहत महसूस होगी| आज किसी रिलेटिव से फोन पर बात होगी, जिनसे कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी।

धनु राशि
लोगों का दिन समान्य रहने वाला है, आज आपके घर के कार्य समय से पूरे हो जायेंगें जिससे आपको राहत महसूस होगी। सोशल मिडिया के सहारे आप समाजिक कार्यों में मदद करेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आज आपके बच्चें आपसे शाम को कहीं घूमने जाने की जिद्द कर सकते है। करोबार में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अच्छे वकील से राय लेना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि
लोगों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज लम्बे समय से रूके हुए कार्य को पूरा करनें में किसी रिश्तेदार का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनायें रखें। इस राशि वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक समझेगें और आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगें। इस राशि के जो लोग फोटोग्राफ़र है, आज उनको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जायेगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। इस राशि के बिल्डर्स को अपनी मेहनत का फयदा जरूर मिलेगा। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पढ़ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल जायेंगे।

मीन राशि
का चेहरा आज पूरा दिन मुस्कान से खिला रहेंगा। आज आपको मन मुताबिक फल प्राप्त होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। रूके हुए सभी कार्य आसानी से पुरे हो जायेंगे। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से है आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। ध्यान लगाकर पढाई करें, सफलता प्राप्त होगी। ज्यादा से ज्यादा पानी पीये, स्वास्थ ठीक रहेगा। महिलाएं आज अपने चेहरे का ख्याल रखने में ज्यादा बिजी रहेंगी।

Next Story