Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल: गणेश चतुर्थी पर बन रहा विशेष संयोग… इन राशियों को मिल सकती है सफलता, क्रोध पर आज रखें काबू नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान… जानिए अन्य राशियों….

राशिफल: गणेश चतुर्थी पर बन रहा विशेष संयोग… इन राशियों को मिल सकती है सफलता, क्रोध पर आज रखें काबू नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान… जानिए अन्य राशियों….
X
By NPG News

रायपुर 21 अगस्त 2020। पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी की तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं। आज हस्त नक्षत्र है और साध्य योग बना हुआ है. हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। 22 अगस्त को सूर्य जहां सिंह राशि में मौजूद रहेगा वहीं मंगल मेष राशि में होगा। ये दोनों ग्रह स्वयं की राशि में होंगे।

मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। अपने प्रिय के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बढ़िया रहेगा। आप मजबूती से हर काम करेंगे।

वृष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में काफी खुश रहेंगे। अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे। उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी ला सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। उल्टा सीधा भोजन करने से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। जरूरी कामों में सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको दिल से प्यार करेगा और आपको यह सब महसूस करना बड़ा अच्छा लगेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत है। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज सेहत से जुड़ी समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आज किसी बड़ी कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन किसी बात पर आपसी मतभेद हो सकता है, बेहतर होगा आज अपने व्यवहार पर कंट्रोल करें। जीवनसाथी के साथ किसी पूरानी बात को लेकर थोड़ी दूरियां बढ़ सकती है।

सिंह राशि
आज खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नकारात्मकता खत्म होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज भविष्य की योजना बनायेंगे , साथ ही वर्तमान की योजना में कुछ बदलाव भी कर सकते है। इस राशि के नव विवाहित जीवनसाथी के साथ एक यादगार शाम बिताएंगे। आज दोस्तों से छोटी से बात पर एसा मनमुटाव हो सकता है कि दोस्ती टूटने की कगार पर आ जाएं।

कन्या राशि
आज आपका रुझान संगीत की तरफ रहेगा। आपको किसी शॉ में गाने का ऑफर भी मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के किराने के दुकानदारों की दुकान पर आज ग्राहको की लाइन लगी रहेगी , जिससे धनलाभ होगा।आज पुराना कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सामान्य रेहगा। आज रात स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के छात्र अगर कोई विदेशी भाषा सिखेंगे। तो उन्हें भविष्य में इसका फायदा जरुर मिलेगा।

तुला राशि
आज का दिन खुशियों की बौछार लेकर आया है। आज समाज में किए गए कार्यों के लिए, सोसाईटी में आप की सराहना होगी। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी पर हुकुम चलाने से रिश्तों में खटास हो सकती है। अपने अंदर ऐसे बदलाव लाएं जो जीवनसाथी को आपकी तरफ आकर्षित करें। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े है उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ई-मेल आएगा, आज इंटरव्यू का बुलावा भी आ सकता है ।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। आज परिवार की जरुरतों को पूरा करनें में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। आज आपका ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में परेशानी होगी। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने से पहले कागज़ की अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज अपनों के सहयोग से कोई परेशानी कम हो जाएगी।

धनु राशि
आज आपका मन रचनात्मकता में ज्यादा रहेगा। आज किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। जरुरत से ज्यादा पैसे मनोरंजन पर खर्च ना करें। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। जीवन साथी को गिफ्ट मिलने से खुशी मिलेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। आज किसी जरूरी काम को समय से पहले पूरा कर लेंगे, आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवन साथी के बीच सामांजस्य बना रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपकी रुचि धर्म-कर्म में रहेगी। किसी धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते है। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छी रहेगी। आज आप पुराने बिल और उधार चुका देंगे। इस राशि के लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कर्मचारियों के ऑफिस में किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। आज जीवनसाथी से किया वादा पूरा न कर सके , तो रिश्ते में खटास आ सकती है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज ऑफिस में जरूरी काम पूरा करने में पिछली कम्पनी का अनुभव काम आयेगा । बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए अच्छी से ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

Next Story