राशिफल: 3 राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान… जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

रायपुर 27 मई 2021. आज हम आपको 28 मई 2021 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण पारिवारिक तनाव उत्पन्न होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।
वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।
कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
तुला राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।
धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।
कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।
