Begin typing your search above and press return to search.

हनी सिंह की पत्‍नी का आरोप- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस आए थे ससुर, मुझे छूते थे गलत तरीके से…. बोलीं-मेरे साथ जानवरों जैसा सलूक करते थे

हनी सिंह की पत्‍नी का आरोप- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस आए थे ससुर, मुझे छूते थे गलत तरीके से…. बोलीं-मेरे साथ जानवरों जैसा सलूक करते थे
X
By NPG News

मुंबई 6 अगस्त 2021. हनी सिंह अपने गानों को लेकर तो फैंस के बीच सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों वे एक अलग ही विवाद में फंस गए है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और साथ ही उनके परिवार पर भी आरोप लगाए हैं। रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

उन्होंने कहा कि जब उसने ‘ब्राउन रंग दे’ की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी की सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा था तब सिंगर ने उस पर शराब की बोतल फेंकी थी। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम’ के तहत हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने कोर्ट से भी गुहार लगाई है कि वह हनी को उन्हें दिल्ली में 5 लाख रुपए से किराए का घर लेकर दें जहां वह सुकून से रह सकें क्योंकि वह वर्किंग वुमन नहीं हैं और अपनी विधवा मां पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं।

पति हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक हिंसा और यौन हिंसा को लेकर केस करने वाली शालिनी ने अब अपने ससुर सरादार सरबजीत सिंह को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाया है। शालिनी ने दावा किया है कि एक दिन जब वह कमरे में कपड़े बदल रही थीं, तब ससुर शराब के नशे में कमरे में घुस आए थे। यही नहीं, शालिनी के मुताबिक पिता समान ससुर ने रिश्‍तों को दागदार करते हुए अपनी बहू के सीने पर हाथ भी फेरा था।

इसके अलावा शालिनि ने खुलासा किया कि हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और वो एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट भी हैं। इतना ही नहीं, हनी सिंह ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी और साथ ही हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से मेरे साथ मारपीट करते थे। शालिनी ने यह भी कहा कि उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह का व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे सवाल किया तो उन्होंने मुझपर चिल्लाया और साथ ही कहा मुझसे सवाल करेगी’।

शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किए जाने के बाद, दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस बीच अदालत ने शालिनी के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया है और हनी सिंह को उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति मामले का निपटारा करने से रोक दिया है।

Next Story