Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफलः अष्टमी में मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों का चमकेगा भाग्य...मिथुन, कर्क राशि वाले भरोसा करने से बचें... पढ़े बाकियों का हाल

बुधवार राशिफलः अष्टमी में मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों का चमकेगा भाग्य...मिथुन, कर्क राशि वाले भरोसा करने से बचें... पढ़े बाकियों का हाल
X
By Sanjay K Dixit

रायपुर 13 अक्टूबर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 13 अक्टूबर को बुधवार है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 13 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि व विवेक से जिन कामों को करेंगे, वह आपके अवश्य पूरे होंगे। आज आपको व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होगे। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समझाने में आपका सारा दिन व्यतीत होगा, लेकिन परेशान ना हो। कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम भी भी बिगाड सकते हैं। यदि नौकरी से जुडे जातक आज किसी से कोई वाद-विवाद पडे, तो उसमें उनको संयम वह समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खीच सकता है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो उठेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें तनाव के कारण सिरदर्द आदि जैसी स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने मन के मुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप अपने किसी बिजनेस पार्टनर से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुलह हो सकती है, लेकिन प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे,तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को किसी पुराने बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाएं रखें , रिश्तो में मजबूती आएगी । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगें। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। घर पर आपसे मिलाने कोई रिश्तेदार आएगा उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आप जीवनसाथी को गोल्ड की कोई ज्वेलरी उपहार में देंगे। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। दुकानदारों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्मस्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि

आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति की गई कोशिशें भविष्य में रंग लाएंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Sanjay K Dixit

संजय के. दीक्षित: रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। भोपाल से एमजे। पिछले 30 साल में विभिन्न नेशनल और रीजनल पत्र पत्रिकाओं, न्यूज चैनल में रिपोर्टिंग के बाद पिछले 10 साल से NPG.News का संपादन, संचालन।

Read MoreRead Less

Next Story