Begin typing your search above and press return to search.

सपना चौधरी के गाने पर इंस्पेक्टर का डांस... फिर कनपटी पर पिस्तौल लगाकर महिला से किया बलात्कार...चौकी में भी किया रेप

सपना चौधरी के गाने पर इंस्पेक्टर का डांस... फिर कनपटी पर पिस्तौल लगाकर महिला से किया बलात्कार...चौकी में भी किया रेप
X
By NPG News

लखनऊ 16 अक्टूबर 2021। एक महिला ने दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से की शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले तीन साल से यौन शोषण किया जा रहा है और छह अक्टूबर को हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। एसएसपी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला और दरोगा के बीच फोन पर हुई चैट व डांस की वीडियो भी सामने आई है। गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दरोगा उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। दरोगा उसकी मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर ले लेता था और कभी अश्लील वीडियो वायरल करने की तो कभी गोली मारने की धमकी देता था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।

ब्रह्मपुरी थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पर बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी। तब दोनों सहेलियों ने माधवपुरम पुलिस चौकी में शिकायत की थी। उस समय वहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार थे। दरोगा ने उनका नंबर ले लिया और बातचीत करनी शुरू दी। जांच के बहाने ही दरोगा 15 अगस्त 2018 को उनके घर पहुंचा। आरोप है कि दरोगा ने महिला की मासूम बच्ची की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। दरोगा अरुण हस्तिनापुर की भद्रकाली पुलिस चौकी पर तैनात है। छह दिसंबर 2020 को दरोगा ने फोन कर उसको हस्तिनापुर आने को कहा। महिला ने अपनी सहेली के यहां गंगानगर में होने की बात कह दी।

आरोप है कि अरुण ने धमकी देते जबरन इंचौली थाने के मसूरी में बुलाया और गाड़ी से भद्रकाली पुलिस चौकी पर ले गया। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले अरुण उसे घुमाने के लिए हस्तिनापुर ले गया। यहां पर चौकी में ही उसने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत के साथ ही पुलिस को कुछ सबूत भी सौंपे हैं। महिला ने दरोगा के अश्लील और धमकी भरे मैसेज भी दिए हैं. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है लेकिन दरोगा पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दरोगा उसके पति को चरस गांजा लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। महिला ने कहा कि दरोगा के जुल्म से परेशान हो चुकी हूं।

वहीँ एक वीडियो में हरियाणावी डांसर सपना चौधरी के गाने पर महिला के साथ वर्दी में दरोगा अरुण डांस करता दिखाई दे रहा है। महिला के शिकायती पत्र के बाद डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। एसपी देहात ने इसकी भी जांच शुरू कर दी।

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया है। वर्दी में दरोगा के साथ एक दूसरा दरोगा भी है, जो सादे कपड़ों है। दुष्कर्म के साथ एसपी देहात ने वीडियो की भी गंभीरता से जांच करने की बात कहीं। यह वीडियो कहां की है, पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले में संज्ञान लिया गया है। इससे संबंधित एक मुकदमा पूर्व में भी कुछ मीडिया कर्मियों के खिलाफ दर्ज है, जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। अब महिला ने दरोगा अरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इसमें भी मुकदमा दर्ज होगा। पूर्व मुकदमे की भी जांच होगी। एसपी देहात को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा पर कार्रवाई होगी।

Next Story