Begin typing your search above and press return to search.
सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत: अज्ञात वाहन ने आरक्षक को रौंदा हुई मौत...पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

महासमुंद 16 अक्टूबर 2021। सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई है. घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर इसकी जांच में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक का नाम लोकेश चंद्राकर था। मृतक खल्लारी थाना महासमुन्द में पदस्थ था। देर रात अज्ञात वाहन ने कॉन्स्टेबल को इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहरा भेजा गया था। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है।
मृतक आरक्षक के पिता लकवाग्रस्त हैं औऱ घर की सारी जवाबदारी मृतक पर ही थी। वहीँ इस दर्दनाक घटना के बाद कॉन्स्टेबल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story
