राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान – “चार महिने के भीतर भव्य राम मंदिर निर्माण शुरु होगा”

रायपुर,28 जनवरी 2020। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान किया।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तारीख़ तो नहीं बताई लेकिन मई 2020 में राम मंदिर निर्माण शुरु हो जाने का स्पष्ट संकेत दिया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा
“मैं राम के ननिहाल में हूँ, और ध्यान से सूनिए, चार महिने के भीतर भव्य राम मंदिर निर्माण शुरु हो जाएगा”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CAA मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से कहा
“CAA पर मुसलमान भाईयों को उकसाने भड़काने का काम हो रहा है,कि उनकी नागरिकता चली जाएगी, जबकि भारत में जन्मे किसी मुसलमान की नागरिकता नहीं जाएगी।मुझे ज़रा राहुल बाबा बता दें कि CAA की कौन सी धारा पढ़ रहे हैं कि मुसलमान की नागरिकता चली जाएगी”
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा
“राहुल केजरीवाल और ममता की भाषा पाकिस्तान बोलता है, कांग्रेस और पाकिस्तान लगता है जूड़वा भाई है”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा
“हमारी विचारधारा देश को प्यार करना देश का सम्मान करना सिखाती है, असत्य की आयु लंबी नहीं होती,अंततः विजय सत्य की ही होती है, हमारी विचारधारा अमर है,विचारधारा नहीं मरती, हमारी विचारधारा सदियों तक चलेगी”
