Begin typing your search above and press return to search.

गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और सचिव स्वास्थ्य विभाग ने डाॅ भीमराव आम्बेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण

गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और सचिव स्वास्थ्य विभाग ने डाॅ भीमराव आम्बेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण
X
By NPG News

रायपुर 18 अगस्त 2021. डाॅ. भीमराव आम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में दिव्यांग मरीजों, दिव्यांगजनों व उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, आवश्यक सुविधाजनक संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा किया जा रहा है।
आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप सिंग जुनेजा द्वारा आलोक शुक्ला, सचिव स्वास्थ्य विभाग एवं डाॅ. अय्याज तांबोली, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के साथ उक्त कार्य का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में बाल एवं प्रसूति वार्ड जीर्णोद्वार का कार्य अंतिम चरण में है। मण्डल अध्यक्ष एवं विधायक जुनेजा ने जन सुविधा विशेषकर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु किए जा रहे इन कार्यो को गुणवत्ता के साथ व अस्पताल प्रशासन के मार्गदर्शन में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश मण्डल में उपस्थित अधिकारियों को दिया है। वहीं डाॅ. आलोक शुक्ला ने वेंटीलेटर को और दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण में अस्पताल प्रशासन से डाॅ. विनीत जैन, डाॅ. अल्ताफ, कांग्रेस के पदाधिकारी, उपायुक्त अजीत सिंह पटेल, कार्यपालन अभियंता संदीप साहू उपस्थित रहेे।

Next Story