Begin typing your search above and press return to search.

गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष जुनेजा ने निर्माणाधीन कार्यो को समय-पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष जुनेजा ने निर्माणाधीन कार्यो को समय-पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
X
By NPG News

रायपुर 9 जुलाई 2021. कुलदीप सिंग जुनेजा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल डाॅ. अय्याज तांबोली द्वारा आज मण्डल के रायपुर क्ष्ेात्र के अंतर्गत रायपुर, नवा रायपुर, महासुमंद, भाटापारा, राजीम, गरियाबंद व अन्य स्थानों में आवास निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैंठक में रायपुर प्रक्षेत्र के अपर आयुक्त, एच.के.वर्मा, उपायुक्तद्वय एस.के. भगत, एएस पटेल व सात संभागीय कार्यालयों के कार्यपालन अभियंता सिविल एवं विद्युत उपस्थित थे।
अध्यक्ष जुनेजा ने निर्माणाधीन कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही मण्डल की निर्मित/निर्माणाधीन काॅलोनियों में रिक्त भू-खण्डों/भूमि पर आवासीय मांग का आंकलन करते हुए शीघ्र कार्य योजना बनाने व अन्य विभागों के निक्षेप कार्यो को समय-सीमा पूर्ण कर विभागों को हस्तांतरण के निर्देश दिये। अध्यक्ष जुनेजा ने बजाया कि, राजीव नगर आवास योजना के अंतर्गत शासन द्वारा मण्डल को आवास निर्माण हेतु एक रूपये प्रतिवर्ग फीट पर भूमि उपलब्ध करायी जा रही है। मांग के अनुसार भूमि का चयन कर कार्य योजना बनाई जा रही है व अतिशीघ्र प्रदेश भर में राजीव नगर आवास योजना का कार्यान्वयन प्रारंभ किया जायेगा। आयुक्त डाॅ. अय्याज तांबोली ने राजीव गांधी आवास योजना हेतु चिन्हांकित भूमि पर आवासीय योजना तैयार करने व तीन माह के अवधि में सभी संभागों में कम से कम दो-दो राजीव नगर आवास योजना प्रारंभ हो जाये, इस हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये है।

Next Story