Begin typing your search above and press return to search.

Hina Khan ने परम सुंदरी पर किया जबरदस्त डांस, फैंस ने कमेंट में लिखा उफ्फ ये अदाएं…

Hina Khan ने परम सुंदरी पर किया जबरदस्त डांस, फैंस ने कमेंट में लिखा उफ्फ ये अदाएं…
X
By NPG News

मुंबई 20 अगस्त 2021I बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने फैशन और स्टाइल सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. अब उन्होंने एक रील वीडियो शेयर किया है जिसमें वो परम सुंदरी गाने पर डांस थिरकती नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं कमाल है. इस वीडियो में वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. इस रील वीडियो में वो ब्रालेट ड्रेस में नजर आ रही हैं और परम सुंदरी सॉन्ग पर कमाल के एक्सप्रेशंस दे रही हैं. उनका हेयरस्टाइल भी उनपर फब रहा है. इस वीडियो में वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, उफ्फ ये अदाएं … एक और यूजर ने लिखा, हिना जी आपने आग लगा दी.हिना खान टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हैं. वो स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के किरदार के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने साल 2017 में रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था और दोनों में ही फर्स्ट रनर अप के रूप में उभरी थीं.

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

Next Story