Begin typing your search above and press return to search.

एशियाई खेलों में गोल्ड जीत चुकी हिमा बनी डीएसपी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

एशियाई खेलों में गोल्ड जीत चुकी हिमा बनी डीएसपी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 फरवरी 2021. भारत की स्प्रिंटर हिमा दास को शुक्रवार को असम की पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया। हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट में फोटो शेयर की जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहीं हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कुछ दिन पहले एक कैबिनेट मीटिंग में हिमा दास को डीएसपी बनाने का ऐलान किया था। एशियाई खेलों में गोल्ड जीत चुकी हिमा को अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई करना है। उनको साल 2018 के एशियाई खेलों में चोट लग गई थी। इस कारण वह सितंबर 2019 में दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाईं थीं।

असम पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से शुक्रवार को समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भास्कर ज्योति महंत ने स्टार स्प्रिंटर को यह पद सौंपते हुए सम्मानित किया। समारोह में असम के मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। वीडियो में लिखा गया, ‘हिमा दास और असम पुलिस के सभी 597 नए चयनित सब इंस्पेक्टरों को हार्दिक बधाई। हम साथ मिल कर असम के नागरिकों की सेवा के लिए राज्य में लोगों के अनुकूल पुलिसिंग की एक नई गाथा लिखेंगे।’

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यह राज्य के लिए गर्व का दिन है और हिमा दास की नियुक्ति देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। हिमा दास ने एक वर्ष से अधिक समय बाद गुरुवार कोइंडियन ग्रां प्री द्वितीय में महिला 200 मीटर रेस में वापसी की और स्वर्ण पदक जीता।

Next Story