Begin typing your search above and press return to search.

पापुनि के ब्लैक लिस्ट वाले आदेश पर हाईकोर्ट का ब्रेक .. तीन प्रिंटर्स को ब्लैकलिस्ट किया था पाठ्यपुस्तक निगम ने

पापुनि के ब्लैक लिस्ट वाले आदेश पर हाईकोर्ट का ब्रेक .. तीन प्रिंटर्स को ब्लैकलिस्ट किया था पाठ्यपुस्तक निगम ने
X
By NPG News

रायपुर,21 मई 2021। पाठ्यपुस्तक निगम ने जिन तीन प्रिंटर्स को ब्लैकलिस्ट किया था उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने ब्लैकलिस्ट किए जाने वाले आदेश पर स्थगन दे दिया है।
पापुनि ने टेक्नो प्रिंटर्स रामराजा प्रिंटर्स और प्रगति प्रिंटर्स दो जनवरी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इस आदेश के ख़िलाफ़ तीनों ही प्रिंटिंग फर्म ने रिट पेश की थी।
इस मसले पर जस्टिस गौतम भादुड़ी के सामने याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता जिनमें ए व्ही श्रीधर,आशुतोष पांडेय, शशांक ठाकुर और हिमांशु सिन्हा शामिल थे, उनकी ओर से तर्क दिया गया कि पापुनि और प्रिंटर्स के बीच अनुबंध की जिस कंडिका के तहत ब्लैकलिस्ट किया गया वो कंडिका क़ानूनी प्रावधानों के विपरित है और बिना कारण नोटिस साथ ही बिना उचित सुनवाई के मौका दिये बिना ब्लैक लिस्ट किया गया जो विधि विरुद्ध है।
हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं की सुनवाई करते हुए तीनों प्रिंटर्स के ख़िलाफ़ जारी ब्लैकलिस्ट के आदेश पर स्थगन दे दिया।

Next Story