Begin typing your search above and press return to search.

आयुष यूनिवर्सिटी के ऑफलाईन एक्जाम पर हाईकोर्ट का ब्रेक

आयुष यूनिवर्सिटी के ऑफलाईन एक्जाम पर हाईकोर्ट का ब्रेक
X
By NPG News

बिलासपुर,4 मई 2021|रायपुर के आयुष यूनिवर्सिटी द्वारा 5 मई से शुरू होने वाली ऑफलाइन परीक्षा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बता दें कि, बैचलर ऑफ डेंटल सर्जन का एग्जाम यूनिवर्सिटी 5 से लेकर 13 मई तक शुरू करने जा रहा था। जिसको लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने अपने वकील के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा कि इस भीषण कोरोना काल में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना गलत है। यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से कई छात्र छात्राओं पर संक्रमित होने का खतरा बन जाएगा। इसलिए हाई कोर्ट यूनिवर्सिटी के इस निर्णय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं। जस्टिस पी. सेम.कोशी की सिंगल बेंच ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद याचिकाकर्ताओं की अपील स्वीकार करते हुए यूनिवर्सिटी के आदेश पर रोक लगा दी है।साथ हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर मामले में दो हफ्तों के भीतर जवाब भी मांगा है।

Next Story