
मुंबई 19 मार्च 2021। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही अमेरिकन होस्ट ओपरा विनफ्री के शो में आने वाली हैं. इस शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर ओपरा, प्रियंका से उनकी किताब Unfinished और जिंदगी को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रही हैं. प्रोमो में ओपरा सवाल पूछती हैं कि इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस ने किताब क्यों लिखी? ऐसा क्या हुआ कि उन्हें एक किताब के जरिए अपनी जिंदगी के कई राज बताने पड़ गए? इन सवालों पर पहली बार प्रियंका ने बेबाकी से जवाब दिया. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें उनकी जिंदगी में काफी इनसिक्योरिटी रही हैं. वे कई चीजों से डरा करती थीं. लेकिन इस किताब की वजह से उन्होंने हर उस डर, नाटकीय मोड़ को अब कागज पर उतार दिया है. प्रियंका ने कहा- एक महिला के तौर पर मुझे लगता है कि अब मैं ज्यादा सुरक्षित हूं. अब मैंने अपनी 20 की उम्र वाली तमाम इनसिक्योरिटी को पीछे छोड़ दिया है. जिन चीजों से पहले डर लगता था, अब नहीं लगता है.

अब ज्यादा आत्मविश्वास आ गया है. इससे मेरी जिंदगी काफी आसान हुई है. वहीं प्रियंका ने ये माना है कि कोरोना काल में उन्हें ये किताब लिखने का काफी टाइम मिल गया. जो किताब एक्ट्रेस ने 2018 में लिखनी शुरू कर दी थी, वे लंबे समय तक बिजी शेड्यूल की वजह से किताब नहीं लिख पा रही थीं. ऐसे में लॉकडाउन ने उन्हें मौका दे दिया और उनकी ये किताब बनकर तैयार हो गई.अपनी किताब Unfinished में प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों से लेकर डेटिंग लाइफ, एक्टिंग करियर, अमेरिकन टीवी में पहले कदम और शादी तक सभी बातों के बारे में खुलकर बात की है. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे शॉकिंग खुलासों के बारे में जो प्रियंका ने अपनी किताब मे किए हैं.
प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपाया
प्रियंका ने किताब में लिखा कि स्कूल में बॉब नाम का उनका एक बॉयफ्रेंड था. दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, यहां तक की 14 साल की प्रियंका उस लड़के से शादी की प्लानिंग भी कर रही थीं. प्रियंका ने किस्से के बारे में लिखा- ‘एक दिन बॉब और मैं काउच पर बैठकर टीवी देख रहे थे, हाथों में हाथ डाले, जब अचानक मैंने अपनी मौसी को सीढ़ियों से ऊपर आते देखा.मैं डर गई. दोपहर के 2 बज रहे थे और ये उनके आने का समय नहीं होता था. बॉब के लिए घर से बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं था और, वो और मैं मेरे कमरे की तरफ दौड़े और मैंने उसे अपने क्लोसेट में छुपा दिया. मैंने उसे कहा कि जब तक मैं मौसी को सामान लाने बाहर नहीं भेज देती तुम यहीं अंदर रहना.” 
जब मिली थीं रेप की धमकियां
अपनी किताब में प्रियंका ने बताया है कि अपने गाने इन माय सिटी के लिए जब वह पहली बार अमेरिकन टीवी पर नजर आईं तो बेहद खुश थीं. हालांकि उनकी खुशी को लोगों के रिएक्शन ने तबाह कर दिया था. प्रियंका ने बताया कि गाने पर उन्हें लोगों के कई हेट मेल, ट्वीट और अन्य नकारात्मक रिएक्शन मिले थे, जिन्होंने उनका दिल तोड़ दिया था. प्रियंका ने किताब में लिखा है, ”मुझे याद है किस उत्साह के साथ मैंने उस समय अपना टीवी ऑन किया था और खुद को गेम का ऐलान करते देखा था. इसके बाद मेरे गाने In My City का बढ़िया प्रोमो चला था, इसे मैंने लाखों दर्शकों के साथ देखा था. मैं उस समय जहां थी, मेरे और मेरे म्यूजिक के मेनस्ट्रीम अमेरिका में परिचय के लिए NFL वीकिंग स्पॉट से बढ़िया कुछ हो ही नहीं सकता था.
प्रियंका ने बताया, “अविश्वसनीय रूप से, ऋतिक जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद सफल हैं. उन्होंने फोन किया और एयर इंडिया में अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके मेरे पिता की लंदन के लिए तत्काल उड़ान की व्यवस्था की.” ऋतिक द्वारा समय पर की गई मदद के लिए धन्यवाद, डॉ चोपड़ा को लंदन शिफ्ट किया और आवश्यक ट्रीटमेंट और सर्जरी की गई और उनकी जान बच गई. प्रियंका ने ऋतिक के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “अगर हमारे आस-पास के लोग नहीं होते जो हमारी तरफ से ऐसा करने के लिए इतने दयालु और इतने तैयार होते – ऋतिक और उनके पिता राकेश सर, बोस्टन में हमारा परिवार – मुझे संदेह है कि मेरे पिता उस वक्त बच पाते. ऐसा कोई रास्ता नहीं है जिससे मैं कभी भी उनके प्रति अपनी कृतज्ञता को पर्याप्त रूप से व्यक्त कर सकूं, यह थोड़ा डीप है.”
