Begin typing your search above and press return to search.

हेमंता बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे.. भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद हुआ ऐलान

हेमंता बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे.. भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद हुआ ऐलान
X
By NPG News

रायपुर/गुवाहाटी,9 मई 2021। हेमंता बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक अब से कुछ देर पहले संपन्न हुई।इस बैठक के पहले ही निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल ने राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया था।

सर्वानंद और हेमंता बिस्वा सरमा ये वो दो नाम थे जिन्हें लेकर भाजपा आलाकमान तक असमंजस में था। कल नई दिल्ली में दोनों की मौजुदगी में बैठक हुई थी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा जनरल सेक्रेटरी बी संतोष मौजुद थे।

असम भाजपा विधायक दल की बैठक केविन बतौर पर्यवेक्षक पहुँचे भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सर्वसम्मति से हेमंता बिस्वा सरमा के विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी सार्वजनिक की।

Next Story