अजीत जोगी के स्वास्थ्य को लेकर दूसरे देशों के डाक्टरों से ली जा रही है मदद….अभी भी तबीयत में किसी भी तरह का सुधार नहीं

रायपुर 16 मई 2020। अजीत जोगी की तबीयत जस की तस बनी हुई है। वो अभी भी कोमा में हैं और उनकी मस्तिष्क में थोड़ा सा भी सुधार नहीं है। लिहाजा अब अन्य देशों के डाक्टरों से भी सलाह ली जा रही है। दरअसल जिस दिन अजीत जोगी को अटैक आया था, उसी दिन से वो कोमा में है, उन्हें वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि अभी भी बिना किसी दवा के उनका हार्ट, बीपी और यूरिन आउटपुट बिल्कुल नार्मल है।
शुक्रवार को न्यूरोलॉजिस्ट छत्रपाल सिंह साहू और डा विवेक त्रिपाठी के साथ संजय शर्मा और नचिकेत दीक्षित ने अजीत जोगी के मस्तिष्क का परीक्षण किया। इस दौरान सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल के प्रमुख डा विजय कुमार शर्मा के साथ टेली क्रांफेंसिंग के माध्यम से अजीत जोगी की तबीयत पर सलाह ली गयी। इस दौरान अमित जोगी और रेणु जोगी भी मौजूद थी।
डाक्टरों ने यह निर्णय लिया है कि अभी सपोर्टिंव ट्रीटमेंट जारी रखा जाये और अन्य अंगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाये। इस दौरान अगर ब्रेन स्टेम में कुछ गतिविधि देखने को मिलती है तो उस हिसाब से ट्रीटमेंट का फैसला लिया जायेगा।
