Begin typing your search above and press return to search.

हैलो, केबीसी…आपके नाम पर एक करोड़ की लाॅटरी निकली है… और फिर महिला से ठग लिए सात लाख रूपए

हैलो, केबीसी…आपके नाम पर एक करोड़ की लाॅटरी निकली है… और फिर महिला से ठग लिए सात लाख रूपए
X
By NPG News

रायपुर 4 फरवरी 2021। केबीसी के नाम पर राजधानी की एक महिला से लाखों रूपए की ठगी हो गई है। आरोपियो ने महिला को एक करोड़ की कार देने का लालच देकर उसके एकाउंट से सात लाख रूपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए है। पीड़ित महिला ने अब एक माह बाद इस मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है।
जानकारी के मुताबिक मामला व्हीआईपी रोड स्थित फुण्डहर का है। पीड़ित महिला का नाम पूर्णिमा साहू पति आसाराम साहू 37 वर्ष है, जो एक गृहणी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि, उसके पास 23 जनवरी से 30 जनवरी के बीच अलग-अलग नंबरों से काॅल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वो कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा है और पूर्णिमा साहू के नाम पर 1 करोड़ की लाॅटरी लगी है। इनाम के तौर पर उन्हें एक करोड़ की कार केबीसी की तरफ से दी जा रही है।
आरोपी ने इसी तरह से झांसे में लेकर महिला से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में 7 लाख 15 सौ रूपए जमा करवा लिये। पीड़िता को जब एक करोड़ की कार नहीं मिली तो खुद को ठगा हुआ महसूस कर एक माह बाद इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उनकी खोज की जा रही है।

Next Story