Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट…दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव सहित इन 10 जिलों में होगी जोरदार बारिश…मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट…दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव सहित इन 10 जिलों में होगी जोरदार बारिश…मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…
X
By NPG News

रायपुर 2 मई 2021। प्रदेश में आने वाले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलो में जोरदार बारिश होगी। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया हैं उनमें राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिला शामिल है।
वहीं 1 जून की बात की जाये तो प्रदेश मेें कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के बस्तर संभाग में गिरावट तथा शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। वे प्रदेश के बस्तर व सरगुजा संभागों में सामान्य से कम, रायपुर व बिलासपुर संभागों में सामान्य से कम तथा शेष संभाग में सामान्य रहे है। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के बस्तर संभाग में गिरावट तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। वे प्रदेश के बस्तर संभाग में सामान्य से कम, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में सामान्य से कम तथा शेष संभाग में सामान्य रहे है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 सी जगदलपुर में तथा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 सी दुर्ग में दर्ज किया गया है।

Next Story