Begin typing your search above and press return to search.

दिल दहला देने वाली घटना : मां ने अपने ही तीन बच्चों का घोंट दिया गला….दो की मौत, एक की किसी तरह बची जान…. मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार… जानिये क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

दिल दहला देने वाली घटना : मां ने अपने ही तीन बच्चों का घोंट दिया गला….दो की मौत, एक की किसी तरह बची जान…. मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार… जानिये क्यों उठाया ये खौफनाक कदम
X
By NPG News

जांजगीर 4 फरवरी 2020। जांजगीर से एक बड़ी मार्मिक खबर आ रही है। मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया, वहीं एक बच्चे किसी तरह जान बच गयी। दिल दहला देने वाली ये खबर जांजगीर-चांपा के बिरगहनी गांव की है। जहां पति से विवाद के बाद पत्नी ये खतरनाक कदम उठाया।

सोमवार की देर रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसी गुस्से में महिला ने अपने तीन बच्चों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वो बचने में कामयाब हो गया। महिला ने तीन बच्चों में से दो की हत्या कर उसे पास के घर के शौचालय में छुपा दिया, वहीं तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की। गला दबाने के बाद तीसरे बच्चे को उसने पैरा के अंदर दबा दिया, लेकिन उसकी जान बच गयी।

इधर घटना के बाद मां को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद महिला को गिरफ्तार किया जायेगा। पति-पत्नी दोनों के बीच अकसर विवाद होता रहा था। सोमवार की देर रात विवाद के बाद पत्नी ने गुस्से में सुबह अपने तीन बच्चों में से दो की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को शौचालय में छुपा दिया। तीसरे बच्चे की भी गला दबाकर हत्या की कोशिश की, लेकिन वो बच गया।

Next Story