युवक की सुरीली आवाज सुन IAS अवनीश शरण हो गये फैन….ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर बोले…. इसे फेमस करो….देखिये वीडियो

युवक की सुरीली आवाज सुन IAS अवनीश शरण हो गये फैन….ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर बोले…. इसे फेमस करो….देखिये वीडियो
X

रायपुर 1 जनवरी 2021। पिछले दो दिनों सोशल मीडिया पर परवेश तिवारी नाम के युवक की गायकी धूम मचा रही है। छत्तीसगढ़ के IAS अवनीश शरण ने भी परवेश के गाने को ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। परवेस के गाने का अंदाज ऐसा है, कि हर कोई उसका मुरीद होता जा रहा है।लड़के ने सुरीले अंदाज में ‘वक्त का यह परिंदा रुका है कहां…’ गाना गया. जिसको सुनकर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण (IAS Officer Awanish Sharan) भी फैन हो गए. 45 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी गायकी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

इस लड़के का नाम प्रवेश तिवारी है, जो प्रयागराज का रहने वाले हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो घर में बैठे हैं और उनके कान में हेड फोन्स हैं. वो सुरीले अंदाज में यह गाना गा रहे हैं. आईएएस ऑफिसर ने लिखा, ‘इलाहबाद के रहने वाले प्रवेश तिवारी की शानदार आवाज. इनको फेमस किया जाए.’

इस वीडियो को उन्होंने 30 दिसंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 23 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों ने कमेंट सेक्शन में ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं..

Tags

Next Story