Begin typing your search above and press return to search.

Worms In Fruits: बारिश में फलों के अंदर निकल रहे कीड़े? कैसे पता करें फल के अंदर का हाल...

Worms In Fruits: बारिश में फलों के अंदर निकल रहे कीड़े? कैसे पता करें फल के अंदर का हाल...

Worms In Fruits: बारिश में फलों के अंदर निकल रहे कीड़े? कैसे पता करें फल के अंदर का हाल...
X
By Divya Singh

Worms In Fruits: बारिश के मौसम में फलों खासकर अमरूद,नाशपाती, सेब और टमाटर में अंदर कीड़े होने की संभावना बहुत होती है और फल काटने पर बिलबिलाते सफेद कीड़े देखकर दिल खराब हो जाता है। ऊपर से पैसों की बर्बादी होती है सो अलग। दरअसल बारिश का मौसम नमी वाला होता है, जो कीड़ों और सड़न पैदा करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है। इसलिए इस मौसम में फलों की खरीदारी करते समय आप सचेत रहें तो काफी हद तक सही फल खरीद सकते हैं। फलों खरीदने खुद जाएं, इन्हें ऑनलाइन खरीदने से बचें ताकि आप खुद चैक कर सकें। यहां कुछ तरीके हम शेयर कर रहे हैं जिनसे आप यह पहचान सकते हैं कि फल में कीड़े हैं या नहीं।

बाहरी सतह को गौर से देखें

अगर फल पर छोटे छेद या सतह पर गहरे धब्बे हैं, तो यह कीड़े होने का संकेत हो सकता है।कई बार कीड़े फलों की सतह पर ही अंडे देते हैं, जो नंगी आंखों से देखने पर धब्बों जैसे दिख सकते हैं।

डंठल को चैक करें

टमाटर के डंठल को खासकर चैक करें। डंठल वाला हिस्सा अगर काला है तो टमाटर के अंदर कीड़े होने की पूरी संभावना है। डंठल वाल हिस्सा सफेद-हरा सा, साफ हो, ऐसा टमाटर चुने।

फल नर्म-पिलपिला न हो

टमाटर और अमरूद में अगर अजीब सा पिलपिलापन है तो इसे बिल्कुल न लें। इसमें कीड़े होने की संभावना है।

फलों को नमक के पानी में डुबोकर देखें

छोटे छेद हो सकता है कि आप को नजर न आए हों इसलिए फल को थोड़ी देर के लिए नमक मिले पानी में भिगो दें। अगर फल में कीड़े हैं तो वे बाहर निकलकर सतह पर तैरने लगते हैं।

फल को काटकर देखें

ये सबसे सरल उपाय है कि आप फल खरीद ही चुके हैं तो उसे घर पर लाकर साफ कर काटें और नजरें गड़ा कर देखें कि कहीं फल में कीड़े तो नहीं है। बारिश है तो इसकी बहुत संभावना है कि फल में कीड़े हों। इसलिए फल को डायरेक्ट दांतों से कटकर ना खाएं। बल्कि चाकू से फांकों में काटें। चेक करें उसके बाद ही खाएं।

गंध पर ध्यान दें

अगर फल अंदर से सड़ा हुआ हो तो उसकी गंध भी बदल जाती है। ऐसे में फल खरीदते समय आप फलों को उठाकर सूंघें। गंध असामान्य या गड़बड़ तो वह फल हटा दें। ऐसा फल अंदर से सड़ा हो सकता है। उसमें कीड़े हो सकते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story