Begin typing your search above and press return to search.

World Liver Day 2025: वेजिटेरियन हैं तो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में शामिल करें ये चीज़ें...

World Liver Day 2025: वेजिटेरियन हैं तो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में शामिल करें ये चीज़ें...

World Liver Day 2025: वेजिटेरियन हैं तो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में शामिल करें ये चीज़ें...
X

World Liver Day 2025

By Divya Singh

World Liver Day 2025: 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है जिसका मकसद हेल्दी लिवर के महत्व और उससे जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता फैलाना है। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसे हमारी बॉडी का मेटाबॉलिक सेंटर कहा जाता है। और हमारा मेटाबॉलिज्म बेहतर होना कितना जरूरी है यह तो आप सभी जानते हैं।साथ ही लिवर हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर करने का बेहद महत्वपूर्ण काम करता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। साल 2025 के लिए वर्ल्ड लिवर डे की थीम है 'फूड इज़ मेडिसिन (Food is medicine)। बेहतर खानपान आपके लिवर को हेल्दी रखने और फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस से लेकर लिवर कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी सक्षम है। तो चलिए जानते हैं लिवर के लिए बेस्ट वेजिटेरियन फूड आइटम्स ।

फल और सब्ज़ियां

पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली, केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी क्रुसिफेरस सब्जियां लिवर को हेल्दी रखने में बहुत मदद करती हैं। फाइटोकेमिकल्स, घुलनशील फाइबर और विटामिन सी से भरपूर क्रुसीफ़ीरोस सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करती हैं और फैटी लीवर से लेकर लिवर कैंसर तक का जोखिम कम करती है।

इसी तरह अन्य फल-सब्जियों, हरी पत्तेदार सब्जियों और खट्टे फलों में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स, कैरोटीनॉयड और पॉलीफेनोल्स लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और उसे सुरक्षित रखते हैं।

नट्स एंड सीड्स

अखरोट, बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर अलसी-चिया सीड्स आदि लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इनके नियमित सेवन से लिवर के डैमेज से भी राहत मिलती है।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन, एलिनिन और एजोइन जैसे तत्व होते हैं जो लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-फ्लेमेटरी गुण होते हैं। प्रतिदिन 1 से 2 कली लहसुन के सेवन से लिवर कैंसर का खतरा भी टलता है।

ब्लैक काॅफी

ब्लैक कॉफी लीवर को हेल्दी रखने में मदद करती है। यह फैटी लिवर से भी राहत देती है।

दालें और बीन्स

फाइबर से भरपूर दालें और बीन्स लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर करती हैं। दालों और बींस को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से आपको अपने वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही ये लिवर के नुकसानदायक एंजाइम्स को कम करती हैं और फैटी लिवर से भी राहत देती हैं क्योंकि इनमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

ऑलिव ऑइल

सब्जियों को एकदम धीमी आंच पर साॅटे करने के लिए या सलाद की ड्रेसिंग के रूप में ओलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। यह लिवर हेल्थ में बड़ा योगदान देता है। ओलिव ऑयल ऑक्सीडेटिव क्षति से लिवर को बचाता है और लिवर में फैट इकट्ठा होने से भी रोकता है।

अदरक

अदरक में जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व होते हैं जो लिवर हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं। आप अदरक को कच्चा भी खा सकते हैं या किसी सब्जी, दाल या टी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर या बीटरूट लिवर को डिटॉक्स करता है और उसके डैमेज को दुरुस्त करता है। आप चुकंदर का सलाद, जूस आदि बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेट्स

ज्वार, बाजरा, जौ आदि मोटे अनाजों का सेवन बढ़ाएं। आप ओट्स और ब्राउन राइस, क्विनोआ ले सकते हैं। ये लिवर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

हल्दी

हल्दी पाउडर को गर्म पानी या दूध के साथ मिलाकर लें या और बेहतर है कि आपको कच्ची हल्दी मिल सके तो उसका सेवन करें।इससे आपको प्योर करक्यूमिन मिलेगा। हल्दी से बने ड्रिंक लिवर के लिए टाॅनिक के समान हैं।

ग्रीन टी

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी का सेवन लिवर की ताकत बढ़ाता है। इसमें मौजूद तत्व लिवर की मरम्मत करते है।

स्ट्राॅबेरी, जामुन

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, इंडियन गूज़बेरी यानी जामुन खाएं। ये लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

क्या न करें

शुगरी ड्रिंक, सोडा, एल्कोहल से दूरी बनाएं। ये लिवर के दुश्मन हैं। नाॅनवेजिटेरियन हैं तब भी रेड मीट और डिब्बाबंद मीट से परहेज करें। उसकी जगह फैटी फिश और सी फूड लें।

प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें और अपने वजन को बढ़ने से रोकें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story